Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘बबली बाउंसर’ का ट्रेलर रिलीज, तमन्ना भाटिया का दिखा धांसू अंदाज
    Headlines सिनेमा

    ‘बबली बाउंसर’ का ट्रेलर रिलीज, तमन्ना भाटिया का दिखा धांसू अंदाज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तमन्ना भाटिया की लीड रोल वाली फिल्म ‘बबली बाउंसर’ का ट्रेलर आज 5 सितंबर को रिलीज कर दिया गया. डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो मिनट से ज्यादा लंबे ट्रेलर को साझा किया है, जिसमें तमन्ना की एक बॉडी बिल्डर से दिल्ली के एक क्लब में बाउंसर बनने की जर्नी को दिखाया गया है.

     

    ट्रेलर में, सौरभ शुक्ला अपनी बेटी तमन्ना (बबली) की तारीफ करते हुए कहते हैं कि जिम में किसी भी दूसरे बिल्डर की तुलना में वह ज्यादा वजन उठा सकती है, जबकि उनकी मां सुप्रिया शुक्ला ने उन्हें गोल रोटी न बनाने की वजह से ताना मारा. तमन्ना ने एक ऐसी लड़की का रोल निभाया है जो दिल्ली में करियर बनाना चाहती है और आत्म निर्भर होना चाहती है. इसलिए, वे अभिषेक बजाज के किरदार से शादी करने से मना कर देती हैं.

     

    ट्रेलर में दिखाया गया है कि तमन्ना के किरदार को उनके जिम का साथी फीमेल बाउंसर की नौकरी का ऑफर देता है, जिसे वे स्वीकार कर लेती हैं. ट्रेलर में आगे तमन्ना खुलासा करती हुई नजर आती हैं कि उन्होंने अपने पिता से वादा किया था कि वे किसी को नहीं मारेंगी. हालांकि, वे सड़कों पर गुंडों को पीटती नजर आ रही हैं.

     

    ‘बबली बाउंसर’ 23 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना, सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद अहम रोल में हैं. स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स ने फिल्म का निर्माण किया है. ‘बबली बाउंसर’ की शूटिंग इसी साल मार्च में पूरी हुई थी.

     

    तमन्ना के पास रितेश देशमुख के साथ नेटफ्लिक्स कॉमेडी फिल्म ‘प्लान ए प्लान बी’ भी है. इसका प्रीमियर 30 सितंबर को होगा. शशांक घोष द्वारा निर्देशित और रजत अरोड़ा द्वारा लिखित फिल्म में अनुभवी एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों और इन्फ्लूएंसर कुशा कपिला भी हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
    Next Article 18 साल की कोको गॉफ पहली बार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.