Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के विधायकों का छत्तीसगढ़ में विरोध : मेफेयर में भाजपाइयों की घुसने की काेशिश, कार लेकर गेट में पहुंचे भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा : ये अय्याशी कर रहे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखंड के विधायकों का छत्तीसगढ़ में विरोध : मेफेयर में भाजपाइयों की घुसने की काेशिश, कार लेकर गेट में पहुंचे भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा : ये अय्याशी कर रहे

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के विधायकों का छत्तीसगढ़ में विरोध : मेफेयर में भाजपाइयों की घुसने की काेशिश, कार लेकर गेट में पहुंचे भाजयुमो अध्यक्ष ने कहा : ये अय्याशी कर रहे

    रायपुर (छत्तीसगढ़) :झारखंड से रायपुर आए विधायकों का पुरजोर विरोध हो रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेफेयर रिजॉर्ट घेर दिया। रायपुर से नवा रायपुर पहुंचकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बवाल कर दिया। इन्हें काबू करने में पुलिस को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी। बड़ी तादाद में मेफेयर रिजॉर्ट के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

    भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू मेफेयर रिजॉर्ट के दूसरे गेट से अपनी कार लेकर अंदर जाने लगे। इतने में पुलिस ने उन्हें रोका।अमित साहू के समर्थक पुलिस से भिड़ गए। साहू की कार गेट के बाहर खड़ी थी और पुलिस के साथ कार्यकर्ता धक्का-मुक्की कर रहे थे।
    भाजपा नेताओं ने अंकिता की तस्वीर लेकर विरोध किया।
    बवाल बढ़ता देख पुलिस ने भी मेफेयर रिजॉर्ट के अंदर मौजूद अपनी कार को अमित साहू की कार के सामने खड़ा कर दिया। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी हुई। कार्यकर्ता बैरिकेड हटाकर गेट के भीतर जाने लगे। कुछ देर चली धक्का-मुक्की के बाद भाजयुमो कार्यकर्ता मेफेयर कि दूसरे गेट पर पहुंच गए।

    पुलिस से झड़प

    रिजॉर्ट के मुख्य गेट से कुछ दूरी पर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी थी। अमित साहू अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे, नेताओं ने अपने हाथ में अंकिता हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है लिखा पोस्टर थाम रखा था। झारखंड के चर्चित अंकिता हत्याकांड का दोष भाजपा के नेता यहां आए झारखंड के कांग्रेस विधायकों पर थोपते दिखे।
    *रिजॉर्ट के बाहर नेता काले झंडे लेकर गए।*
    दरअसल, झारखंड में हुए अंकिता हत्याकांड मामले का विरोध करते हुए भाजयुमो नेताओं ने रायपुर में ठहरे हुए झारखंड के विधायकों का विरोध किया। मेफेयर रिजॉर्ट के बाहर करीब 2 घंटे तक जबरदस्त हंगामा चलता रहा। रायपुर ग्रामीण एसपी कीर्तन राठोर अपनी टीम के साथ तैनात थे। इसके बाद एक बस में कार्यकर्ताओं को भरकर पुलिस मेफेयर से दूर ले गई।

    पुलिस से बहस होती रही।
    पुलिस से भिड़ गए कार्यकर्ता
    इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस जवानों से कार्यकर्ता भिड़ गए। कुछ भाजपा कार्यकर्ता पुलिसवालों को खींचते, उन्हें पोजिशन से हटाते दिखे। जवानों ने भी हल्का बल प्रयोग किया और भाजपा कार्यकर्ताओं को खदेड़ते नजर आए। इस बीच कार्यकर्ता पुलिस की धक्का-मुक्की से तंग आकर उन्हें धमकाने भी लगे। कुछ अफसरों के साथ भाजपा नेताओं की जबरदस्त तीखी बहस भी हुई।
    कार्यकर्ता भीतर जाने की जिद पर थे उन्हें रिजॉर्ट से दूर ले गई पुलिस।
    हम विधायकों को खदेड़ने आए हैं
    छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने बताया कि झारखंड के विधायक रायपुर में आकर फाइव स्टार रिजॉर्ट में अय्याशी कर रहे हैं । झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी हुई है अंकिता हत्याकांड हुआ है। मगर इन मामलों से दूर विधायक यहां अय्याशी कर रहे हैं। हम इन विधायकों को खदेड़ने आए हैं।

    झारखंड के विधायकों ने भाजपा पर लगाया था आरोप
    एक दिन पहले ही रिसॉर्ट से बाहर आकर झारखंड के विधायकों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि वह अपने पैसे अपनी कूवत पर इस रिसॉर्ट में रुके हैं । उन्हें किसी का पैसा खर्च कराने की जरूरत नहीं है। झारखंड के विधायकों ने भाजपा पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए झारखंड की सरकार को अस्थिर करने की बात कही थी। दरअसल झारखंड में माइनिंग लीज मामले में फंसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायकी पर खतरा मंडरा रहा है। इस वजह से झारखंड में झामुमो और कांग्रेस के विधायकों को सुरक्षित रखकर खरीद-फरोख्त की घटना से बचाने का प्रयास झारखंड सरकार कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड : जल्द ही साफ हो जाएगी सियासी ‘पिक्चर’
    Next Article बार कौंसिल ऑफ इंडिया की बैठक में राजेश शुक्ल ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागु कराने की मांग रखी

    Related Posts

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    विक्रोली वेस्ट के राहुल नगर में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.