Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अब फर्जी एजेंट ऑनलाइन रेल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, रिजर्वेशन सिस्टम में हो रहा बदलाव
    Breaking News Headlines

    अब फर्जी एजेंट ऑनलाइन रेल टिकट बुक नहीं कर सकेंगे, रिजर्वेशन सिस्टम में हो रहा बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. रेल यात्रा करना हो और कंफर्म टिकट ना मिले तो आप किसी एजेंट को पकड़ेंगे जो आपको कंफर्म टिकट दिला देता है. आपको इसके एवज में एजेंट को टिकट के पैसे से अतिरिक्त रकम देनी होती है. रेल यात्रा करना बहुत जरूरी है और आप किसी भी सूरत में, कितना भी पैसा खर्च कर कंफर्म टिकट चाहते हैं. इसलिए एजेंट की मांग पर ज्यादा पैसे देने को तैयार हो जाते हैं लेकिन अब सरकार इसमें बड़ा बदलाव करने जा रही है. सरकारी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी कि पीआरएस में बदलाव कर उन एजेंटों को बाहर करेगी जो फर्जी तरीके से टिकट बनवा लेते हैं.

     

    पीआरएस में बदलाव होने से फर्जी आईडी के साथ फर्जी यूजर्स का नेटवर्क खत्म होगा और फर्जी एजेंट भी बाहर हो जाएंगे. यह जगजाहिर है कि फर्जी एजेंट टिकटों की कालाबाजारी करते हैं जिससे यात्रियों के पैसे का चूना लगता है. साथ ही सरकार की कमाई भी घटती है. रेलवे का ऑनलाइन रिजर्वेशन देखने वाली कंपनी आईआरसीटीसी ने पीआरएस में बदलाव और अपग्रेड के लिए ग्रांड थॉर्टन कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है.

     

    ग्रांड थॉर्टन कंपनी आईआरसीटीसी के रिजर्वेशन सिस्टम का अध्ययन करेगी और इसमें सुधार के लिए सुझाव देगी. कंपनी की तरफ से सुधार के सुझाव मिलने के बाद पैसेंजर रिजर्वेशन सेंटर में इस साल के अंत तक काम शुरू कर दिया जाएगा. सुधार के बाद पीआरएस की क्षमता बढ़ेगी और अधिक से अधिक लोग बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन रिजर्वेशन करा सकेंगे. अभी बहुत मुश्किल से कंफर्म टिकट की बुकिंग होती है. तत्काल का भी यही हाल है. कोटा खुलते ही भर जाता है. लेकिन पीआरएस में बदलाव से यह दिक्कत दूर होगी.

     

    फर्जी एजेंट होंगे बाहर
    पीआरएस सिस्टम में ऐसे बदलाव किया जाएगा ताकि फर्जी एजेंट ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर सकेंगे. साथ ही ऐसे फर्जी एजेंटों की पहचान भी हो सकेगी जो फर्जी आईडी से टिकटों की बुकिंग कर कालाबाजारी करते हैं. पीआरएस में बदलाव के बाद ऐसे एजेंट को सिस्टम से बाहर निकाला जाएगा. ऐसे एजेंट ऑनलाइन बुकिंग की खामियों का फायदा उठाकर पीआरएस को ओवरलोड कर देते हैं और बाद में अपने हिसाब से टिकटों की कालाबाजारी करते हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएशिया कप: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया, सुपर-4 में बनाई जगह
    Next Article कर्नाटक: लिंगायत मठ के संत पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.