Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में सत्ता साज़िश और सैर सपाटा के बीच असमंजस क्या सीएम हेमंत सोरेन को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर ?
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    झारखंड में सत्ता साज़िश और सैर सपाटा के बीच असमंजस क्या सीएम हेमंत सोरेन को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर ?

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में सत्ता साज़िश और सैर सपाटा के बीच असमंजस

    क्या सीएम हेमंत सोरेन को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर ?

    देवानंद सिंह

    झारखंड में शह और मात का खेल चल रहा है सत्ता साज़िश और सैर सपाटा के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों का कुनबा कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट पहुंच गया है झारखंड में चर्चाओं का बाजार गर्म है की कुनवे में सभी विधायक मंत्री नहीं है पिछले 5 दिनों से चल रहे उठापटक के बीच 30 अगस्त को अचानक सत्ताधारी दल के विधायक और मंत्रियों की रायपुर जाने से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं रायपुर जाने वालों में कुल 31 विधायक और मंत्री शामिल हैं. इनमें कांग्रेस के चार मंत्री मसलन, रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख समेत कुल 12 विधायक रायपुर गये हैं झामुमो के कुल 19 विधायक रायपुर गए हैं.

    इस तरह रायपुर जाने वाले सत्ताधारी दल के विधायकों की कुल संख्या 31 है. इनमें झामुमो के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा मंत्री मिथिलेश ठाकुर, जगरनाथ महतो, जोबा मांझी, चंपई सोरेन और हफिज उल हसन रायपुर नहीं गए हैं. इसके अलावा झामुमो विधायक सवीता महतो, लोबिन हेंब्रम, दीपक बिरुआ और बसंत सोरेन भी नहीं गये हैं. झामुमो विधायक रविंद्र नाथ महतो स्पीकर हैं इसलिए उनका जाना संभव ही नहीं है. इस तरह झामुमो के 30 विधायकों में 19 विधायक रायपुर गए हैं यूपीए ने यह कदम भाजपा की ओर से हॉर्सट्रेडिंग की आशंकाओं को देखते हुए किया गया है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में केंद्र की भाजपा सरकार पर सभी गैर भाजपाई सरकारों को परेशान करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त के साजिश का आरोप लगाया

    क्या सीएम हेमंत सोरेन को सता रहा हॉर्स ट्रेडिंग का डर ?

    प्रचुर संसाधनों से लैस झारखंड को न जाने किसकी नजर लग गई है। एक तरफ अंकिता की पेट्रोल डालकर हत्या का मामला तूल पकड़े हुए है तो चतरा में एक बच्ची के ऊपर एसिड अटैक हुआ है और तीसरा मामला सियासी मोर्चे का है। हेमंत सोरेन पर विधायकी जाने की तलवार लटकी हुई है, जिसके चलते राज्य में सियासी हालात बेहद ही नाजुक दिख रहे हैं। झारखंड महागठबंधन सरकार के विधायक मंगलवार को रांची से रायपुर शिफ्ट किए गए हैं। सीएम आवास से हेमंत सोरेन विधायकों को 2 बसों में लेकर एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से सभी विधायक रायपुर गए, हालांकि सीएम रायपुर नहीं गए हैं। वे विधायकों के साथ केवल एयरपोर्ट तक आए थे। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, “हम हर मुश्किल का सामना करेंगे। कोई अप्रत्याशित घटना नहीं घटने वाली है। हम हर चीज के लिए तैयार हैं, स्थिति हमारे नियंत्रण में है।

     

    सभी विधायकों को रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में रखा गया है, यह रिसॉर्ट बहुत ही खूबसूरत होने के साथ ही महंगा भी है। बताया जा रहा है कि यहां का प्रतिदिन का किराया 3500 से लेकर 35 हजार तक है। इस रिसॉर्ट में सभी 47 कमरों को भी बुक किया गया है। रिसॉर्ट के बाहर पुलिस की तैनाती का भी आदेश दिया गया है। इसी बीच आगामी 1 सितंबर को शाम 4 बजे रांची में कैबिनेट की बैठक भी बुलाई गई है। इससे पहले राज्य में राजनीतिक उथलपुथल के बीच बीती 27 अगस्त को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अन्य विधायकों को लेकर रांची में अपने आवास पर पहुंचे थे। चर्चा है कि चुनाव आयोग द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की गई है, जिसके बाद ये राजनीतिक उठापटक शुरू हुई, हालांकि झारखंड के राज्यपाल द्वारा अब तक चुनाव आयोग का फैसला नहीं बताया गया है। जिस तरह के राजनीतिक हालात बने हुए हैं, उसमें कुछ भी नहीं कहा जा सकता है कि क्या होगा ?

     

    जहां, सत्ता पक्ष हालात अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए हर जतन कर रहा है, वहीं विपक्ष भी तांक पर बैठा हुआ है। बता दें कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार है, जिसमें हेमंत सोरेन की झामुमो, कांग्रेस और राजद शामिल हैं। महागठबंधन का दावा है कि उनके पास 50 से ज्यादा नंबर हैं। चुनाव आयोग की सिफारिश के तुंरत बाद विधायक मुख्यमंत्री के आवास पर इकट्ठा किए गए थे और बाद में खूंटी जिले में एक गेस्ट हाउस में पिकनिक पर चले गए थे। इसके बाद सभी रांची लौटे थे। जेएमएम की ओर से बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग करने का आरोप लगाया गया है।

    इस सियासी हलचल को लेकर बीते दिन सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि केंद्र सरकार अन्य राज्यों की चुनी हुई सरकारों को गिराने में लगी है। ऐसे में, देश का भविष्य क्या हो सकता है अंदाजा लगा सकते हैं ? मेरी कुर्सी से दिल्लगी नहीं है, बल्कि राज्य की सवा तीन करोड़ जनता से है, राज्य के आदिवासियों से है। सरकार की नजर हर घटनाक्रम पर है, हम भी जवाब देंगे और जनता भी जवाब देगी, लेकिन जिस तरह सीएम हेमंत सोरेन ने विधायकों को रिसॉर्ट में शिफ्ट किया है, उससे लगता है कि उन्हें हॉर्स ट्रेडिंग डर सता रहा है। अन्य कई राज्यों में जिस तरह से एकाएक सरकारें बदलीं हैं, उससे झारखंड में यह स्थिति नहीं हो सकती है, इससे बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता है। इसीलिए मुख्यमंत्री भी अपनी तरफ से सरकार बचाने में कोई चूक नहीं छोड़ना चाहते हैं, लेकिन जो राज्य में सियासी हालात बने हुए हैं, उसमें कुछ भी हो सकता है।

     

    बरहाल सत्ताधारी दल ने अपने कुनबे को सलामत रखने के लिए रायपुर रवाना किया है परंतु जो  चर्चाओं का बाजार है वह यूपीए खेमा में दरार की तरफ इशारा कर रहा है देखना है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ राजेश ठाकुर कुनवे को बरकरार रखने में सफल रहते हैं या नहीं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में छात्रा अंकिता मर्डर केस को लेकर आम आदमी पार्टी,जमशेदपुर महानगर कैंडल मार्च
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.