Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबंद्ध विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबंद्ध विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में कृषि एवं संबंद्ध विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप प्रसाद की अध्यक्षता में
    कृषि एवं संबंद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आअयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना, झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के अलावे उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग के योजनाओं में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।

    जिला कृषि पदाधिकारी को पी०एम० किसान योजना के लाभुक किसानों को ई-केवाईसी, झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना एवं झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के तहत लाभुक किसानों का शत प्रतिशत ई-केवाईसी करने का निदेश दिया गया। साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना के लाभुकों का लंबित डाटा जो अपलोड नहीं किया गया है जल्द से जल्द अपलोड करने का निदेश दिया गया । ताकि जिला कृषि विभाग द्वारा प्रखण्ड स्तरीय प्रसार कर्मियों के सहयोग से ई-केवाईसी का कार्य त्वरित गति से किया जा सके।

    उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग के पदाधिकारी को अपने विभागीय योजनाओं से अभिसरण के माध्यम से JSLPS के महिला समूहों को जोड़ने का निदेश दिया दिया गया। भूमि संरक्षण विभाग के अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब के मेढ़ों पर वृक्षारोरण करने एवं मत्स्य विभाग के मत्स्य सहयोग समितियों में JSLPS के महिला समूहों को जोड़ने का निदेश दिया गया। साथ ही जीरा उत्पादन में इच्छुक किसानों या कृषक समूहों का चयन कर उन्हें जीरा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने का निदेश दिया।

    जिला पशुपालन पदाधिकारी को चिकित्सा शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण करने का निदेश दिया गया।

    जिला सहकारिता पदाधिकारी को रबी मौसम के पूर्व अल्प वृष्टि के कारण खेतों पर जिलों को आवंटित सरसों एवं तोरी का बीज के लिए लैम्पस के माध्यम से बीज विक्रय हेतु ड्राफ्ट लगाने का निदेश दिया गया ताकि अनाच्छादित धान के मध्यम एवं उपरी जमीन पर सरसों का बुआई कर धान से होने वाले आय का भरपाई कर सके।

    बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, भमि संरक्षण पदाधिकारी घाटशिला कृषि विज्ञान केन्द्र एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र के प्रतिनिधि, पणन सचिव चाकुलिया बाजार समिति एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमति गीता कुमारी उपस्थित थीं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी झारखण्ड द्वारा मधुबन गिरिडीह में होने वाले प्रदेश प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में जमशेदपुर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में सभी लोग उपस्थित
    Next Article सिदगोड़ा पुलिस को लगातार मिल रही सफलता से मनोबल ऊंचा

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.