Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, देश में अक्टूबर तक लांच होगी 5जी सर्विस
    Breaking News Business Headlines

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, देश में अक्टूबर तक लांच होगी 5जी सर्विस

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश में 5जी सेवाओं की लॉन्चिंग को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उन्हें 5जी सेवाएं 12 अक्टूबर तक लॉन्च होने की उम्मीद है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करना चाहती है.

     

    उन्होंने कहा कि हम 5जी सेवाओं को तेजी से शुरू करने की योजना बना रहे हैं. दूरसंचार ऑपरेटर इस पर काम कर रहे हैं और इंस्टॉलेशन किए जा रहे हैं. उम्मीद है कि हमें 12 अक्टूबर तक 5जी सेवाएं शुरू कर देनी चाहिए और फिर शहरों और कस्बों में इसका विस्तार करना चाहिए.

     

    वैष्णव ने कहा कि हमारी उम्मीदें हैं कि अगले 2 से 3 वषोज़्ं में देश के हर हिस्से में 5जी पहुंच जाना चाहिए. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह किफायती रहे. यह इंडस्ट्री शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

     

    वैष्णव ने पहले ही दूरसंचार सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों को स्पेक्ट्रम आवंटन पत्र जारी करने के बाद 5जी लॉन्च के लिए तैयार रहने के लिए कहा था. उन्होंने बताया कि पहली बार, दूरसंचार विभाग ने उसी दिन स्पेक्ट्रम असाइनमेंट पत्र जारी किए, जिस दिन रेडियो वेव्स के सफल बोलीदाताओं ने एडवांस में भुगतान किया था.

     

    डीओटी को हाल ही में हुई नीलामी में जीते गए स्पेक्ट्रम के लिए सर्विस प्रोवाइडर्स रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, अदानी डेटा नेटवर्क और वोडाफोन आइडिया से लगभग 17,876 करोड़ रुपये का भुगतान प्राप्त हुआ है. टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की देश की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जिसमें जियो ने 87,946.93 करोड़ रुपये की बोली के साथ बेचे गए सभी एयरवेव्स का लगभग आधा हिस्सा हासिल किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ की बड़ी कोशिश, तीन आतंकवादी ढेर
    Next Article दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक और वॉट्सऐप को दिया झटका, जारी रहेगी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर हो रही जांच

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.