Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक और वॉट्सऐप को दिया झटका, जारी रहेगी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर हो रही जांच
    Breaking News Business Headlines

    दिल्ली हाईकोर्ट ने फेसबुक और वॉट्सऐप को दिया झटका, जारी रहेगी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर हो रही जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और वॉट्सऐप को बड़ा झटका देते हुए निर्देशित किया है कि फेसबुक और वॉट्सऐप की प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के आदेश से हो रही जांच जारी रहेगी. हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की उन अपीलों को खारिज कर दिया जो सीसीआई के आदेश से की जा रही जांच को चुनौती देने के अनुरोध को खारिज करने विरोध में दायर की गई थी.

     

    हाईकोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की याचिकाओं में कोई दम नहीं है और एकल न्यायाधीश का निर्णय सही था. सीसीआई ने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म की अपडेटेट प्राइवेसी पॉलिसी 2021 की जांच के आदेश दिए थे.

     

    चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की एक बेंच ने कहा कि एकल न्यायाधीश का आदेश तर्कपूर्ण और सही था तथा उसके विरुद्ध दायर याचिकाओं में कोई दम नहीं है. पिछले साल अप्रैल में, हाईकोर्ट की एकल न्यायाधीश की बेंच ने सीसीआई द्वारा निर्देशित जांच को रोकने से इनकार कर दिया था और फेसबुक और वॉट्सऐप की याचिका खारिज कर दी थी.

     

    मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने अपनी हालिया मासिक रिपोर्ट में बताया था कि मई महीने के दौरान भारत में 13 उल्लंघन श्रेणियों के तहत उसने करीब 1.75 करोड़ कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की है. इसमें बताया गया था कि जिन कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की गई वे प्रताडि़त करने, दबाव बनाने, हिंसा या ग्राफिक सामग्री, वयस्क नग्नता एवं यौन गतिविधियां, बच्चों को खतरे में डालने, खतरनाक संगठनों और व्यक्तियों तथा स्पैम जैसी श्रेणियों में आती थीं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलान, देश में अक्टूबर तक लांच होगी 5जी सर्विस
    Next Article वैज्ञानिक डॉ समीर वी कामत होंगे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के नये अध्यक्ष

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.