Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान में “परिवर्तन के लिए पहल” कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा साहित्य

    रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान में “परिवर्तन के लिए पहल” कार्यक्रम का आयोजन

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान में “परिवर्तन के लिए पहल” कार्यक्रम का आयोजन

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने आज “एक नैतिक भारत” कार्यक्रम में भाग लिया ।यह परिवर्तन के लिए पहल , “Initiative of change” संस्था के द्वारा आयोजित किया गया था।यह संस्था विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य के विकास के लिए काम करती है। कार्यक्रम में परिवर्तन के लिए पहल संस्था के श्री किशोर कुमार, विप्लव महतो, राधा गिरी, प्रीति तिवारी, प्रमोद रावत, विकास कुमार और कॉलेज के चेयरमैन श्री राम बचन और सचिव श्री गौरव कुमार बचन जी भी उपस्थित थे।

    इस कार्यक्रम का आरंभ सचिव श्री गौरव कुमार बचन और अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप वंदना व्याख्याता जयश्री पंडा ने गाया।

    अतिथियों का स्वागत तुलसी पौधा, स्मृति चिन्ह देकर किया गया। प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट के साथ साथ संस्कार कमाने की भी जरूरत है,तभी एक नैतिक भारत का निर्माण होगा।

    इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पवित्रता, ईमानदारी, निस्वार्थ, प्रेम इत्यादि भावनाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अंतरात्मा की आवाज सुनने के लिए कहा गया ताकि वो अपने व्यक्तित्व की कमियों को दूर कर सकें।
    विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन श्री राम बचन जी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने भीतर झांक कर अपनी गलतियों को स्वीकार करने का साहस करना चाहिए।

    कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रीति कुमारी और छात्र टुटुन भगत ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भूपेश चंद्र, व्याख्याता रश्मि लुगून, व्याख्याता सुमन लता, व्याख्याता गंगा भोला,

    व्याख्याता मंजू कुमारी, व्याख्याता बबीता कुमारी, व्याख्याता ऐश्वर्या कर्मकार, सूरज कुमार, सिद्धार्थ चटर्जी, राधे, कमलकांत ,प्रकाश कुमार इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैलाश नगर बर्मामाइंस में पारंपरिक ढंग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं भगवान का शक्ति पर्व संपन्न
    Next Article कथा मन और तन को पवित्र बनाता है:दिनेश कुमार

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.