Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुपौल, मधेपुरा, अररिया होते हुए बिहार के अन्य जिलों में जनसंवाद करेंगे अनुपम
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर राजनीति समस्तीपुर

    सुपौल, मधेपुरा, अररिया होते हुए बिहार के अन्य जिलों में जनसंवाद करेंगे अनुपम

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 23, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    बेरोजगारी के खिलाफ अनुपम के नेतृत्व में ‘हल्लाबोल यात्रा’ पहुँची सहरसा
    • सुपौल, मधेपुरा, अररिया होते हुए बिहार के अन्य जिलों में जनसंवाद करेंगे अनुपम
     
    • राष्ट्रव्यापी युवा आंदोलन के लिए ज़मीन तैयार कर रहे हैं अनुपम
     
    • युवाओं में बढ़ती आत्महत्या देश का सबसे गंभीर मुद्दा, अब ‘आत्महत्या नहीं आंदोलन होगा’ : प्रशांत कमल
    देश में भीषण बेरोज़गारी और बढ़ती आत्महत्या के खिलाफ युवा नेता अनुपम के नेतृत्व में चम्पारण से शुरू हुई ‘हल्लाबोल यात्रा’ मंगलवार को सहरसा पहुंच गयी। बिहार के सभी जिलों से होते हुए अनुपम की यात्रा का समापन 23 सितंबर को पटना में एक बड़े सम्मेलन के साथ होगा।
    ‘हल्ला बोल यात्रा’ की शुरुआत 16 अगस्त को भितिहरवा स्थित गाँधी आश्रम से सादगी भरे एक कार्यक्रम से हुई थी। ज्ञात हो कि देश में बेरोज़गारी को राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बनाने में ‘युवा हल्ला बोल’ संस्थापक और अध्यक्ष अनुपम की अहम भूमिका रही है।
    उल्लेखनीय बात है कि यात्रा के दौरान अनुपम सिर्फ समस्या को चिन्हित नहीं कर रहे, बल्कि समाधान भी बता रहे हैं। उन्होंने बेरोज़गारी संकट के समाधान के तौर पर ‘भारत रोज़गार संहिता’ का प्रस्ताव दिया है। ‘भारत रोज़गार संहिता’ को संक्षिप्त में भ-रो-सा कहा जा रहा है। अपनी यात्रा के माध्यम से अनुपम सरकार से भरोसा मांग रहे हैं और इसी प्रस्ताव के इर्द गिर्द जनसमर्थन जुटा रहे हैं। पहले दिन से ही अनुपम की यात्रा को खूब जनसमर्थन मिल रहा है, विशेष तौर पर उनकी बैठकों में युवाओं और बुद्धिजीवियों की भागीदारी उल्लेखनीय है।
    एमएलटी कॉलेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुपम ने कहा कि बेरोज़गारी आज जीवन मरण का सवाल बन चुका है। भविष्य को लेकर युवाओं में अनिश्चितता और अंधकार इस कदर है कि हताशा बढ़ती जा रही है। बेरोज़गारी के कारण आत्महत्या की खबरें अब आम बात होती जा रही है। इस कारण से युवाओं का सरकार से भरोसा उठता जा रहा है। अब युवाओं को चाहिए भ-रो-सा यानी ‘भारत रोजगार संहिता’। सरकार देश के सभी रिक्तियों को अविलंब भरे और ‘भर्ती आचार संहिता’ लागू कर 9 महीने में नियुक्ति पूरी करे। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बोझा ढोने और ठेला चलाने के लिए बिहार के लोगों को हजारों किलोमीटर दूर बम्बई दिल्ली जाना पड़ता है। बंद पड़े चीनी, पेपर और जूट मिलों को पुनर्जीवित किया जाना चाहिए ताकि दो वक्त की रोटी के लिए बिहार के लोगों को पलायन न करना पड़े।
    सभा में अतिथि के तौर पर अनुपम के अलावा बिहार प्रभारी प्रशांत कमल, केंद्रीय नेतृत्व से अर्जुन मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव रजत यादव, कोशी प्रभारी सुनील यादव, और राष्ट्रीय सचिव आकाश महतो भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ‘युवा हल्ला बोल’ के विश्वजीत सिंह और अभिषेक कुमार ने किया और 23 सितंबर को पटना सम्मेलन में भारी संख्या में पहुंचने का भरोसा दिया।
    राष्ट्रीय महासचिव व यात्रा प्रभारी प्रशांत ने कहा कि देश में किसानों के आत्महत्या की खबरें पहले खूब आया करती थी। अब भारी संख्या में बेरोज़गारी के कारण युवाओं में आत्महत्या की खबरें आ रही है। युवाओं की आत्महत्या देश में राजनीतिक बहस के केंद्र में होना चाहिए। आज की सबसे बड़ी बहस होनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारों को कोई परवाह नहीं। ऐसे में युवाओं को एकजुट होकर कहना पड़ेगा कि ‘आत्महत्या नहीं, आंदोलन होगा’।
    एमएलटी कॉलेज में आयोजित सभा में वक्ताओं ने ‘हल्लाबोल यात्रा’ के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि अनुपम की अगुवाई में चल रहा युवा आंदोलन देश के लिए उम्मीद की किरण है और हर नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए।
    इस मौके पर गुजरात से आये राष्ट्रीय युवा नेता अर्जुन मिश्रा ने कहा कि वो इस यात्रा में अनुपम के नेतृत्व में कंधे से कंधा मिलाकर बिहार के सभी जिलों में जाएंगे और देश को बेरोज़गारी के अंधकार से निकालने में अपनी हरसंभव भूमिका निभाएंगे।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखतरे में हेमंत की कुर्सी!
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में ब्रिटिश उच्चायोग के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और राज्य में संभावनाओं को लेकर आयोजित राउंड टेबल बैठक संपन्न हुई

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.