Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सनातन उत्सव समिति ने  बरसात के मौसम में बाढ़ ग्रस्त इलाको का दौरा किया तो फिर मदद को निकला पगड़ीधारी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    सनातन उत्सव समिति ने  बरसात के मौसम में बाढ़ ग्रस्त इलाको का दौरा किया तो फिर मदद को निकला पगड़ीधारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 21, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सनातन उत्सव समिति ने  बरसात के मौसम में बाढ़ ग्रस्त इलाको का दौरा किया तो फिर मदद को निकला पगड़ीधारी

    मानगो के संकोसाई में डूबे हुए लोगों को पानी में जाकर भाजपा नेता विकास सिंह हौसला बढ़ाते हुए बांटी मोमबत्तियां

    यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) परिवार के द्वारा बागुनहातु में बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरण किया गया

    सनातन उत्सव समिति ने  बरसात के मौसम में बाढ़ ग्रस्त इलाको का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत ब्रेड जेम, मुड़ी-चावल, केला दूध जैसे समाग्री दे उनके दुख दर्द बाटने का कार्य किया, जिसमे मुख्य रूप स बलराम बस्ती सोनारी, निर्मल नगर, टीनू भट्टा, के आलावे बारीडीह लालभट्टा, और बागुन्हातु बागुननगर का भी दौरान तटीय प्रभावित इलाकों में पहुच लोगो के बीच जाकर उनका हाल जाना और उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पहुचाने के लिये वाहन मुहैया कराया गया , और कुछ लोगो के बीच तिरपाल दे उन्हें राहत प्रदान की गई, उक्त अवसर पर सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिन्टू सिंह ने कहा कि विपदा के समय मे अगर समाजिक संस्थाए आगे आकर राहत कार्य करे तो बेशक किसी भी परिवार के लोग भूखे नही सोएंगे साथ ही उनके डबडबाई आँखे भी रुक जाएगी , इसलिये सनातन उत्सव समिति के सभी सदस्यों का भी आभार व्यक्त करते है जो हर समय हर सेवा कार्य मे सामूहिक रूप से आगे बढ़कर करते है तो लगता है कि सामाजिक संस्था का निर्माण सार्थक हो गया ,
    सेवा कार्य मे मुख्य रूप से सोनू ठाकुर, प्रभात शंकर तिवारी, ललित राव, अभय सिंह, मनीष सिंह, प्रतीक सिंह, साहिल पति, अमृत सिंह, लक्की सिंह, सन्नी कुमार, दीपक शुक्ला, कुलदीप सिंह, चुनमुन सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे ।

    फिर मदद को निकला पगड़ीधारी फरिश्तों का काफिला बाढ़ प्रभावितों की जनसेवा को

    खिचड़ी का लंगर घर-घर तक पंहुचाया ताकि भूखे पेट न रहें प्रभावित जनता

    मानगो में एक बार फिर सर पर दस्तार सजाये फरिश्तों ने मानगो में बाढ़ प्रभावितों को खिचड़ी का लंगर घर-घर पहुँचा कर अपना समाजिक दायित्व निभाया। जमशेदपुर की नदियों खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जल स्तर बढ़ने से तटीय और निचले स्थानों में रहने वाले लोगों के घर जलमग्न हो जाने के कारण वे बेघर हुए लोगो को एक बार फिर फरिश्तों के रूप में सिख युवकों ने मदद कर इंसानियत को जीवित रखा।
    रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के समस्त कमिटि सदस्यों ने मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सहयोग से मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वाहनो के माध्यम से खिचड़ी का लंगर जन-जन तक पंहुचाया। बाढ़ प्रभावित बस्तीवासी ससमय मदद पाकर भावुक हो गये। उनकी भीगी आंखों में पीड़ा साफ देखी जा सकती थी।

    मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह पूरे दल बल के साथ राहत कार्य में जुटे थे। उन्होंने बताया कि आज दिन में उन्हें मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों ने उन्हें फोन के मार्फत लंगर सेवा लगाने हेतु सहयोग के लिए निवेदन किया था, मानगो कमिटि ने बिना समय गवाएं लंगर तैयार करवा कर प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत पंहुचाया।

    इस दौरान मानगो के सिख युवकों का काफिला प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में ज़ाकिरनगर, ओल्ड पुरुलिया रोड, गौड़ बस्ती, चाणक्यपूरी, रामनगर, श्यामनगर और अन्य क्षेत्रों में खिचड़ी का लंगर की सेवा की। महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि युवकों ने टीम बनाकर राहत कार्य किया जिसमें कुल पांच टीमों का जत्था अलग-अलग तटीय और निचले हिस्से के प्रभावितों की मदद को जमे रहे। सुबह से शुरू हुआ राहत कार्य देर शाम तक चलता रहा।

    राहत कार्य को सफल बनाने में भगवान सिंह की अगुवाई में जसवंत सिंह जस्सू, हरविंदर सिंह जमशेदपुरी, गुरप्रताप सिंह,कुलवंत सिंह, जगजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, भगत सिंह, हीरा सिंह, अमृतपाल सिंह, इक़बाल सिंह, जसबीर सिंह, चरणजीत सिंह समेत अन्य ने सराहनीय भूमिका निभाई।

    यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) परिवार के द्वारा बागुनहातु में बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरण किया गया

    आज यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत) परिवार के द्वारा बागुनहातु में बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरण किया गया। मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष रीना सिंह उपाध्यक्ष पूनम देवी महासचिव सविता देवी सदस्य रेखा सिंह पूजा देवी उपस्थित रहे

    मानगो के संकोसाई में डूबे हुए लोगों को पानी में जाकर भाजपा नेता विकास सिंह हौसला बढ़ाते हुए बांटी मोमबत्तियां ।

    मानगो का संकोसाई पूरी तरह जलमग्न हो गया है । देर रात स्थानीय युवकों ने भाजपा नेता विकास सिंह को जानकारी देते हुए बताया नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है लोग अपना घर का सामान ऊंचाई वाले स्थान पर लेकर जा रहे हैं घर में फंसे हुए बच्चे और बुजुर्गों को निकालने का प्रयास किया जा रहा हैं लेकिन जिला प्रशासन ने जरनेटर लगाकर हैलोजन लाइट की व्यवस्था नहीं की है जिसके कारण अपना घर का सामान बाहर निकालना, फंसे हुए बच्चे और बुजुर्ग को बाहर निकालना सांप और बिच्छू का डर हम सभी को बहुत सता रहा है मानगो के संकोसाई पहुंचकर भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ डूबे हुए क्षेत्र के अंतिम मकान तक स्वयं जाकर लोगों के बीच मोमबत्ती का वितरण किया और भरोसा दिलाया आपके दुख में शामिल होने की ताकत मुझमें है व्यवस्था खड़ा करना तो जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन का कार्य हैं जो पूरी तरह विफल है । विकास सिंह ने कहा जिला प्रशासन को जरनेटर के माध्यम से हैलोजन लाइट की व्यवस्था जलमग्न क्षेत्र में अवश्य करनी चाहिए साथ ही बाढ़ के पानी से प्रभावित लोगों के लिए अस्थाई कैंप का भी व्यवस्था जिला प्रशासन को करनी चाहिए । जिला प्रशासन केवल दौरा कर खानापूर्ति का कार्य किया है स्थानीय लोग एकजुटता का परिचय देते हुए एक दूसरों की मदद कर रहे हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ गोस्वामी के प्रयास से चाकुलिया प्रखंड के मालकुंडी गाँव में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 8 डाक्टरों की टीम के द्वारा 407 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य जांच
    Next Article कोल्हान जिला प्रशासन ने आपदा से निपटने के लिए कसी कमर खुद तीनों जिले के उपायुक्त दिखे क्षेत्र में

    Related Posts

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    May 11, 2025

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    May 11, 2025

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    May 11, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    जमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन

    तुलसी भवन में बहुभाषी काव्य गोष्ठी ‘लोकमंच’ आयोजित

    कांग्रेस ने पूछा, क्या सरकार ने कश्मीर पर स्वीकार ली है अमेरिकी मध्यस्थता

    सात मई के हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी ढेर: डीजीएमओ

    पाकिस्तान के रावलपिंडी में भी भारतीय सेना की ताकत महसूस की गई : राजनाथ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.