Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया सरकार को अस्थिर करने का आरोप
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया सरकार को अस्थिर करने का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड कांग्रेस ने बीजेपी पर एक बार फिर आरोप लगाया है कि वह झारखंड सरकार को अस्थिर करना चाहती है. इसे लेकर तरह-तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी सतर्क है.

    रांचीः कांग्रेस लगातार ये आरोप लगा रही है कि झारखंड सरकार को अस्थिर करने में बीजेपी लगी हुई है. लेकिन झारखंड कांग्रेस विशेष सतर्क है. झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के इस प्रयास को विफल करने के लिए सभी कांग्रेस नेता सतर्क हैं. हालांकि पार्टी के किसी विधायक को कोई दिशा निर्देश नहीं दिया गया है.

    कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि बिहार में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी हताश और निराश है. इससे बीजेपी नेता हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ अनाप शनाप भविष्यवाणी कर रहे है. उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर कोऑर्डिनेशन के साथ महागठबंधन की सरकार चल रही है. इसमें कोई दिक्कत नहीं है.

    शहजादा अनवर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग में चल रहे ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले और अन्य राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भले ही राज्य में कयासों का बाजार गर्म है, लेकिन इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पक्ष में फैसला आएगा और सरकार जनाकांक्षाओं के अनुरूप काम करते रहेगी.

    उन्होंने कहा कि विधायक दल के नेता और प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली दौरे को लेकर कोई राजनीतिक कयास लगाना ठीक नहीं. इसकी वजह है कि कई राज्यों से कांग्रेस नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में संगठन विस्तार के साथ साथ महंगाई के खिलाफ आंदोलन करने की रूपरेखा तैयार किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड का सियासी पारा गर्म
    Next Article मुख्यमंत्री ने किया 666.13 करोड़ रुपये से बनने वाली राँची की विभिन्न सड़कों का शिलान्यास,सड़कों के निर्माण से पूरे शहर को मिलेगा लाभ

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.