Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्रंप के साथ समिट फेल तो नॉर्थ कोरिया ने राजदूत को दी सजा-ए-मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ट्रंप के साथ समिट फेल तो नॉर्थ कोरिया ने राजदूत को दी सजा-ए-मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोल: नॉर्थ कोरिया ने अपने सुप्रीम लीडर किम जोंग उन और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के बीच दूसरी समिट फेल होने के बाद अपने राजदूत को मौत की सजा दे दी. एक दक्षिण कोरियाई अखबार की रिपोर्ट में बताया गया है कि किम हयोक चोल को नॉर्थ कोरिया ने अमेरिका के साथ संबंधों को बेहतर बनाने के लिए विशेष राजदूत बनाया था. उनके पास हनोई मीटिंग की रूपरेखा तय करने की जिम्मेदारी थी. वह किम के साथ उनके विशेष ट्रेन से गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक चोल को सुप्रीम लीडर के साथ विश्वासघात करने के लिए सजा के तौर पर गोली मार दी गई. अखबार चोसुन इबो ने सूत्रों के हवाले से बताया, ‘जांच के बाद किम हयोक चोल को मार्च में मिरिम एयरपोर्ट पर विदेश मंत्रालय के चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोली मार दी गई.’ हालांकि रिपोर्ट में चार अन्य अधिकारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. चोल फरवरी में हनोई समिट में अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीफन बीगन के समकक्ष थे. कोरियाई मामलों की देखरेख करने वाले दक्षिण कोरियाई मंत्रालय ने रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देने से इनकार किया. आपको बता दें कि पहले भी नॉर्थ कोरिया में कई वरिष्ठ नेताओं और अफसरों को मौत की सजा दिए जाने की खबरें आती रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखतरनाक वायरस से भरा लैपटॉप नौ करोड़ में हुआ नीलाम
    Next Article मंगल पर मिला चिकनी मिट्टी के खनिजों का भंडार

    Related Posts

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    August 19, 2026

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    August 19, 2026

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    August 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    टाटा संस के नेतृत्व परिवर्तन की दिशा अब बोर्ड तय करेगा*

    यूसीआईएल कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बदहाल, 15 अगस्त पर भी नहीं हुई सफाई; कर्मियों में नाराजगी

    नव ज्योति विद्या मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई स्वामी तुलसीदास जयंती

    अस्तित्व संस्था ने वार्ड 12 के बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

    क्रिस्टल जुबली वर्ष पर जेवियर स्कूल में हिंदी भाषण प्रतियोगिता

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने दुर्गम शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    हेमंत सोरेन सरकार के सामने दोहरी चुनौती: छात्रों का न्याय या नियुक्त कर्मचारियों का भविष्य

    जनगणर प्रेरणा, आमार साहस ने शिवसागर के दुर्गम गांव में बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    शिवानी फाउंडेशन ने दादरी और कासना में धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.