Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश-तेजस्वी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार बेगूसराय रांची राजनीति राष्ट्रीय

    नीतीश-तेजस्वी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीतीश-तेजस्वी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को

    बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन की नई सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 16 अगस्त को हो सकता है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ राज्य सचिवालय में बैठक के बाद नीतीश ने मंगलवार को कैबिनेट विस्तार का मन बनाया है। कुछ लेफ्ट पार्टियों के बाहर से समर्थन के स्टैंड से अचानक सरकार में शामिल होने के रुख से अगर मामला लटका तो फिर तारीख बदल सकती है। महागठबंधन में जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल, हम, सीपीआई और सीपीएम कुल सात पार्टियां हैं।

    मंत्री पद की संभावित सूची में शामिल एक नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को शपथ ग्रहण को लेकर राज्यपाल फागू चौहान से आग्रह करने वाले हैं। डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दिल्ली से लौट आए हैं। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, लेफ्ट के सीताराम येचुरी, डी राजा समेत कई नेताओं से तेजस्वी की दिल्ली में मुलाकात हुई है। तेजस्वी ने सभी नेताओं को भरोसा दिया है कि महागठबंधन सरकार में सबको सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलेगा।

    जेडीयू के एक एमपी ने बताया है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर राजद और जेडीयू के बीच 50-50 फार्मूला तय हुआ है। कांग्रेस और हम को जदयू के कोटे से कैबिनेट में स्थान दिया जाएगा जबकि वामदलों को राजद अपने कोटे में समायोजित करेगी। नीतीश कैबिनेट में कुल 35 मंत्री होंगे जिनमें सीएम और डिप्टी सीएम भी शामिल हैं। स्पीकर का पद आरजेडी या कांग्रेस को मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी में लिखा- बम से उड़ाएंगे, लखनऊ पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा बड़शोल मंडल ने निकाला तिरंगा यात्रा तिरंगा हमारी शान एवं अभिमान है : डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 21, 2025

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.