Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सगी बहनों ने भाई की हत्या के लिए दी सुपारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध

    सगी बहनों ने भाई की हत्या के लिए दी सुपारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कलबुर्गी. कर्नाटक के कलबुर्गी में एक युवक की हत्या के मामले में उसकी दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के अपने भाई के साथ मतभेद थे. इसी वजह से दोनों ने मिलकर अपने भाई की हत्या के लिए चार हत्यारों को सुपारी दी थी. बहनों ने पुलिस को बताया कि उनका भाई कथित तौर पर बहुत सख्त मिजाज का था. वह दोनों के निजी जिदंगी में बार-बार दखल देता था. दोनों बहनों की शादी तक टूट गई थी. इससे नाराज बहनों ने भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कराई. पुलिस ने दोनों बहनों और 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

     

    रिपोर्ट के मुताबिक, 29 वर्षीय नागराज मातामारी कलबुर्गी के गाजीपुर के रहने वाले थे. 29 जुलाई को उनका शव अलंद रोड पर भोसागा क्रॉसिंग में मिला था. पहचान छिपाने के लिए सिर को किसी बड़े पत्थर से कुचल दिया गया था. जांच के बाद पुलिस ने उनकी बहनों अनीता और मीनाक्षी को गिरफ्तार किया. अनीता-मीनाक्षी के बयान के आधार पर सुपारी किलर्स अविनाश, आसिफ, रोहित और मोहसिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

     

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनें कई साल पहले अपने-अपने पतियों से अलग हो गई थीं. इसके बाद वो कलबुर्गी कस्बे में भाई नागराज और मां के साथ रह रही थीं. इससे नागराज कथित तौर पर गुस्से में थे. नागराज को शक था कि उनकी बहनें पति से अलग होने के बाद दूसरों के साथ रिलेशन में हैं. उन्होंने कई बार अपनी बहनों से अपने पार्टनर से शादी करने या घर छोड़ने को कहा था. इसी को लेकर भाई-बहनों के बीच अनबन चल रही थी. बहनों को अपने भाई की बार-बार रोक-टोक और निजी जीवन के बारे में सलाह देना पसंद नहीं था. इसलिए बहनों ने भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची. इसके लिए हत्यारों की मदद ली गई.

     

    सुपारी किलर्स ने नागराज की हत्या कर उसका गला काट दिया, फिर लाश को शहर के बाहरी इलाके में फेंक दिया. पहचान छिपाने के लिए सिर को पत्थर से कुचल दिया गया था. पुलिस ने कपड़ों से शव की पहचान की और उसकी बहनों और अन्य लोगों को सूचित किया. कथित तौर पर सुपारी हत्यारों को बहनों की ओर से किए फोन कॉल के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीरिया की सरकार ने जनता पर फोड़ा महंगाई बम, पेट्रोल की कीमतों में किया 130 प्रतिशत का इजाफा
    Next Article राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर में मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, अफरातफरी का माहौल

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.