Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी के पीलीभीत में पटाखों में हुआ विस्फोट, नमाज पढ़ रहीं तीन बेटियों की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी के पीलीभीत में पटाखों में हुआ विस्फोट, नमाज पढ़ रहीं तीन बेटियों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि पहली मंजिल पर बने दो कमरे भी धराशायी हो गए. हादसे में मकान मालिक की तीन बेटियों की मौत हो गई. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. सामने आया है कि धमाके के वक्त तीनों बेटियों घर में नमाज पढ़ रही थीं.

     

    पटाखों की 25 पेटियां रखी हुई थीं

    हादसा पीलीभीत के जहानाबाद में हुआ. यहां के जोशीटोला में घनी आबादी के बीच अजीम बेग का दो मंजिला घर था. घर में भूतल पर बने कमरों में पटाखों की 25 पेटियां रखी हुई थीं. मंगलवार को अचानक इन पटाखों में आग लग गई. आग लगते ही तेज धमाका हुआ. धमाके के साथ पहली मंजिल पर बने दो कमरे धराशाई हो गए. पुलिस और आसपास के लोगों ने बताया कि पटाखों की आग से अजीम की दो बेटियां निशा (17) और सानिया (15) जलकर घायल हुई थी, जबकि एक बेटी नगमा (18) मलबे में दब गई थी. तीनों को रेस्क्यू करके गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई.

     

    छह बच्चों के साथ घर में मौजूद थी अजीम की पत्नी

    परिवार वालों ने बताया कि जिस समय घर में पटाखों हुआ उस वक्त अजीम बेग की पत्नी फिरोज बेगम और छह बच्चे मौजूद थे. तीनों बेटियां मां के साथ घर के अंदर थीं, जबकि तीन बच्चे घर के बाहरी हिस्से में थे. बताया कि तीनों बेटियां घर में नमाज पढ़ रही थीं. तभी अचानक हादसा हो गया. अजीम के घर में विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पड़ोस में बने उनके सगे भाई नसीम बेग, कदीर खां समेत पड़ोसियों के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए.

     

    वर्ष 2025 तक के लिए है लाइसेंस

    एसएसपी पीलीभीत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अजीम के पास वर्ष 2025 तक के लिए आतिशबाजी बनाने और बेचने का लाइसेंस है. हालांकि इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है. एसएसपी ने बताया कि पटाखों का गोदाम आबादी क्षेत्र में नहीं बनाया जा सकता है. उन्होंने कस्बे से एक किलोमीटर दूर गोदाम बनाया है. उसी स्थान के लिए लाइसेंस जारी हुआ बताया गया है, लेकिन अजीम ने घर में पटाखे रखे थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश तिवारी ने प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात कर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी पेश की
    Next Article सरकार ने 305 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गन्ने का भाव, गन्ना किसानों को राहत

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.