Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका ने अफगानिस्तान में मार गिराया अल कायदा सरगना अल जवाहिरी, राष्ट्रपति बाइडन ने की पुष्टि
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका ने अफगानिस्तान में मार गिराया अल कायदा सरगना अल जवाहिरी, राष्ट्रपति बाइडन ने की पुष्टि

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने अफगानिस्तान में अलकायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी को ड्रोन हमले के जरिये मार गिराया. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कांफ्रेंस कर इसकी पुष्टि की है. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि साल 2011 में इसके संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद संगठन के लिए यह दूसरा झटका है. अल जवाहिरी पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम था. अल-जवाहिरी ने अमेरिका पर हुए 11 सितंबर, 2001 के हमलों में मदद की थी, जिसमें लगभग 3,000 लोग मारे गए थे.

     

    रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों में से एक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सीआईए ने रविवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ड्रोन हमला किया. वहीं इस घटना को लेकर तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने ट्वीट कर लिखा कि काबुल के शेरपुर एरिया में एक स्थानीय घर में एयर स्ट्राइक की गई है और साथ ही इस एयर स्ट्राइक की घटना की निंदा भी की.

    अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सप्ताह के अंत में, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अफगानिस्तान में अल कायदा के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया. अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन सफल रहा और कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ. अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने पहले कहा कि शेरपुर में एक घर को रॉकेट से निशाना बनाया गया. लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि घर खाली था. वहीं तालिबान के एक सूत्र ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा कि रविवार की सुबह काबुल के ऊपर से कम से कम एक ड्रोन के उडऩे की खबरें आई थीं.

     

    रिवाड्र्स फॉर जस्टिस वेबसाइट ने कहा कि जवाहिरी ने अन्य वरिष्ठ अल कायदा सदस्यों के साथ मिलकर यमन में अमेरिकी कोल नौसैनिक पोत पर 12 अक्टूबर, 2000 को हमले की साजिश रची थी, जिसमें 17 अमेरिकी नाविक मारे गए थे और 30 से अधिक घायल हो गए थे. इसके अलावा अल-जवाहिरी को 7 अगस्त 1998 को केन्या और तंजानिया में अमेरिकी दूतावासों पर हुए बम विस्फोटों में उनकी भूमिका के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में दोषी ठहराया गया था, जिसमें 224 लोग मारे गए थे और 5,000 से अधिक लोग घायल हो गए थे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई कार्यकारिणी का गठन आशुतोष आशुतोष सिंह बने अध्यक्ष एवं भीम सचिव 
    Next Article अक्टूबर से शुरू होगी 5G सेवाएं, इन 13 शहरों को मिलेगा सबसे पहले फायदा

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.