Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा का सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार, सदन की कार्यवाही स्थगित
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा का सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार, सदन की कार्यवाही स्थगित

    News DeskBy News DeskJuly 28, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा का सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार किया सदन की कार्यवाही स्थगित

    नयी दिल्ली: अधीर रंजन के बयान के बाद पूरे देश में भाजपा सड़क पर उतर कर सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की एक टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने लोकसभा में भारी हंगामा किया जिस कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी।

    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा की कई अन्य महिला सांसदों ने कार्यवाही आरंभ होने के साथ ही इस विषय को जोरदार तरीके से उठाया और कांग्रेस एवं उसकी नेता सोनिया गांधी पर तीखा प्रहार किया। सदन में हंगामे के चलते कार्यवाही पूरी तरह बाधित हुई।

    भाजपा ने कांग्रेस को ‘आदिवासियों, महिलाओं और गरीबों का विरोधी’ करार देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस पर माफी की मांग की।

    दो बार के स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही अपराह्न चार बजे आरंभ हुई तो भाजपा सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता चौधरी कुछ कहने का प्रयास करते देखे गए। सदन में शोर-शराबे को देखते हुए पीठासीन सभापति किरीटभाई सोलंकी ने कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    इससे पहले, सत्तारूढ़ भाजपा सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल और शून्यकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी।

    निचले सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई तो महिला और बाल विकास मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन से बाहर देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर उनका अपमान किया।

    उन्होंने कहा कि इस देश का गौरव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75 साल की आजादी में पहली बार किसी गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया।

    ईरानी ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनते ही मुर्मू कांग्रेस की घृणा का केंद्र बन गयीं। कांग्रेस के पुरुष नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को ‘कठपुतली’ कहा, द्रौपदी को ‘अमंगल का प्रतीक’ कहा। और कल सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति को ‘राष्ट्रपत्नी’ कहकर उनका अपमान किया।’’

    ईरानी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी महिला का यह सम्मान पचा नहीं पा रही है, वह गरीब परिवार की बेटी का देश की राष्ट्रपति बनना पचा नहीं पा रही। उन्होंने दावा किया कि एक पत्रकार के टोकने पर भी चौधरी ने अपने शब्दों को वापस नहीं लिया।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विरोधी, गरीब विरोधी और आदिवासी विरोधी पार्टी है जो अब देश की सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठीं मुर्मू का भी अपमान करती है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता के इस कृत्य को, आदिवासी विरासत के इस अपमान को.. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वीकृति थी।

    ईरानी ने कहा कि राष्ट्रपति को इस तरह से अपमानित करना ‘मूल्यविहीन और संस्कारविहीन राजनीति’ का प्रतीक है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष देश, गरीबों से, महिलाओं से और आदिवासियों से माफी मांगें। उन्होंने कहा, ‘‘माफी मांगो, शर्म करो।’’

    इस दौरान सोनिया गांधी और चौधरी सदन में उपस्थित थे।

    चौधरी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में राष्ट्रपति के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का उपयोग कर दिया था।

    ईरानी के साथ भाजपा के अनेक सांसदों और विशेष रूप से पार्टी की सभी महिला सांसदों को इस दौरान खड़े होकर कांग्रेस नेता की टिप्पणी का विरोध करते और ‘माफी मांगो’ का नारा लगाते हुए देखा गया।

    भाजपा नेताओं के हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 5 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

    एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे बैठक शुरू होने पर भाजपा सदस्यों का शोर-शराबा जारी रहा। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को कहते सुना गया कि सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।

    हंगामा जारी रहने पर पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही अपराह्न 4 बजे तक स्थगित कर दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघर घर तिरंगा व जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाएं: रघुवर दास
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में यूपीए की बैठक सम्पन्न

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.