Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने वेस्टइंडीज की धरती पर पहली बार किया क्लीन स्वीप, 119 रन से जीता मैच
    Breaking News Headlines

    भारत ने वेस्टइंडीज की धरती पर पहली बार किया क्लीन स्वीप, 119 रन से जीता मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. शुभमन गिल की साहसिक पारी और युजवेंद्र चहल की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में 119 रन से जीत दर्ज की. गिल बारिश के कारण सिर्फ दो रन से करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से वंचित रह गए लेकिन उनके नाबाद 98 रन से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्षा से प्रभावित मैच में 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए. भारत की पारी के 24

    ओवर पूरे होने के बाद बारिश के कारण मैच रुका और मुकाबले को 40 ओवर का कर दिया गया. दूसरी बार भारतीय पारी के 36 ओवर पूरे होने के बाद बारिश आई और मेहमान टीम की पारी को यहीं समाप्त कर दिया गया. वेस्टइंडीज को इसके बाद डकवर्थ-लुईस पद्धति के तहत 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य मिला. कैरेबियन टीम 137 रन पर ही ऑलआउट हो गई.

     

    भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने चार, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट झटके. अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक विकेट मिला. शुभमन गिल ने 98 गेंद में दो छक्कों और सात चौकों की मदद से नाबाद 98 रन की पारी खेली. उन्होंने कप्तान शिखर धवन (58) के साथ पहले विकेट के लिए 113 जबकि श्रेयस अय्यर (44) के साथ दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी की. उन्हें मैन ऑफ द मैच के अलावा मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया.

     

    इससे पहले शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और गिल के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. धवन ने जेसन होल्डर पर चौके के साथ खाता खोला जबकि गिल ने जेडन सील्स पर चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में सतर्कता दिखाई. धवन ने सील्स और कीमो पॉल पर चौके मारे और फिर होल्डर पर दो चौकों के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया.

     

    गिल ने हेडन वाल्श (57 रन पर दो विकेट) पर पारी का पहला छक्का जड़ा जबकि धवन ने भी इस स्पिनर पर चौका मारा. उन्होंने पॉल की गेंद पर दो रन के साथ 62 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. भारत के रनों का शतक 20वें ओवर में पूरा हुआ. गिल और धवन की सीरीज में यह दूसरी शतकीय साझेदारी है. गिल ने भी सील्स की गेंद पर एक रन के साथ 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. धवन हालांकि हेडन वाल्श की गुगली पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा बैठे और मिड विकेट पर वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की. उन्होंने 74 गेंद की अपनी पारी में सात चौके जड़े.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमलाइका अरोड़ा ‘इंडियन कॉउचर वीक’ फैशन शो में रैंप वॉक पर दिखीं बेहद हसीन
    Next Article इराक के धार्मिक नेता ने समर्थकों के साथ संसद पर जमाया कब्जा, नाच-गाकर मनाया जश्न

    Related Posts

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    June 21, 2026

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.