Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों समेत 4 शूटर्स को किया ढेर
    Breaking News Headlines अपराध

    पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपियों समेत 4 शूटर्स को किया ढेर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब पुलिस ने अमृतसर के चीचा भकना गांव में पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच चल रहे मुठभेड़ में जगरुप रूपा, मन्नू कूसा और उनके दो सहयोगियों को मार गिराया है. इनके पास से एके-47 और बड़ी संख्या में कारतूस और मैग्जीन बरामद हुए हैं. मारे गये शूटर्स नें दो खतरनाक गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा भी हैं. ये दोनों गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल थे और पिछले दो महीने से पुलिस से भागते फिर रहे थे.

     

    पुलिस को इनके अटारी बॉर्डर के पास के एक गांव भकना में होने की सूचना मिली. जब पुलिस ने घेराबंदी की, तो इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी. करीब 5 घंटों तक चले इस एनकाउंटर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और स्थानीय पुलिस ने दोनों आरोपियों को मार गिराया. इस मुठभेड़ में पंजाब पुलिस के तीन जवान जख्मी हो गए, जबकि एक कैमरामैन भी घायल हुआ है. इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

    कौन थे ये गैंगस्टर?

    आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ये दोनों शूटर मूसेवाला की हत्या में मुख्य रूप से शामिल थे. मूसेवाला पर पहली गोली मन्नू कुस्सा ने ही एके-47 राइफल से चलाई थी. ये दोनों गैंगस्टर जग्गू भगनपुरिया गैंग के थे. भगनपुरिया ने मूसेवाला की हत्या के लिए इन शूटर्स को लॉरेंस बिश्नोई को मुहैया कराया था. ये दोनों करीब दो महीने से पुलिस को चकमा देते रहे. लेकिन बुधवार को पुलिस ने उन्हें घेर लिया. ये और जगरूप रूपा उन तीन संदिग्ध शूटर में शामिल थे, जो इस मामले में पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे. इनमें से एक दीपक मुंडी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

     

    सूत्रों के मुताबिक कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बरार ने आदेश दिया था कि मूसेवाला पर पहली गोली, मनप्रीत ही चलाएगा. दरअसल, मनप्रीत जब पंजाब की जेल में बंद था, तब पटियाला गैंग के सदस्यों ने जेल में इसकी जूते-चप्पलों से पिटाई की थी और उस वीडियो को वायरल कर दिया था. इसी का बदला लेने के लिए मनप्रीत ने गोल्डी बरार से पहली गोली चलाने की गुजारिश की थी.

     

    यह है पूरा मामला

    पंजाब के जाने माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या की साजिश कथित तौर पर कनाडा में रह रहे गोल्डी बरार ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिल कर रची थी. पंजाब, दिल्ली और मुंबई की पुलिस ने हत्या के मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा एकत्रित किए जाने वाले आंकड़ों का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है:बन्ना गुप्ता
    Next Article रेलवे में सबसे ज्यादा नौकरियां: केंद्र के विभिन्न विभागों में करीब 10 लाख पद खाली, सरकार ने संसद में दी जानकारी

    Related Posts

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    October 5, 2026

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    October 5, 2026

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    October 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Strategic advantages for players with gamblezen and top betting options

    Αποτελεσματικές λύσεις ανθρώπινου δυναμικού μέσω του riverbendhrc.com για την ανάπτυξη της εταιρείας σας

    Πολύτιμες συμβουλές και riverspin για κάθε λάτρη της ψυχαγωγίας

    ओडिशा में अगले तीन साल तक शराब की कोई नयी दुकान नहीं खुलेगी: मुख्यमंत्री

    भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, दीर्घकालिक वृद्धि के लिए ऊर्जा सुरक्षा जरूरी : चंद्रशेखरन

    बंगाल में छह महीने के भीतर UCC और नए कानूनों का ऐलान सुबेंदु अधिकारी बोले, उत्तराखंड; गुजरात की तर्ज पर बनाएंगे कानून

    अकाउंटेंट की नौकरी पर AI का वार, नई स्टडी ने पेशे के भविष्य को लेकर बढ़ाई चिंता

    24 हजार फीट से अचानक नीचे आया एयर एंबुलेंस जेट, कुछ ही मिनटों में समुद्र में गिरा; 6 लोग लापता

    दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन तेज, करीब 700 हिरासत में; जंतर-मंतर की ओर बढ़े प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका

    काजीरंगा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सीजन शुरू, जीप सफारी बहाल; हाथी सफारी के लिए करना होगा इंतजार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.