Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिंदे गुट ने घोषित की शिवसेना की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, उद्धव ठाकरे को बरकरार रखा पार्टी का अध्यक्ष
    Breaking News Headlines राजनीति

    शिंदे गुट ने घोषित की शिवसेना की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी, उद्धव ठाकरे को बरकरार रखा पार्टी का अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने समर्थक विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें शिवसेना की पुरानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी घोषित की गई. नई कार्यकारिणी ने एकनाथ शिंदे को शिवसेना का मुख्य नेता चुना, लेकिन खास बात यह रही कि पार्टी अध्यक्ष के रूप में उद्धव ठाकरे की मान्यता बरकरार रखी गई.

    जानकारी के अनुसार शिवसेना की नई कार्यकारिणी में दीपक केसरकर को पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, जबकि रामदास कदम और आनंदराव अडसुल को नेता चुना गया है. यशवंत जाधव, गुलाबराव पाटिल, उदय सामंत, शरद पोंकशे, तानाजी सावंत, विजय नाहटा, शिवाजीराव अधराव पाटिल को उपनेता चुना गया है.

    बैठक में शिवसेना नेतृत्व के खिलाफ एकनाथ शिंदे गुट के विद्रोह के दौरान उद्धव ठाकरे को अपना समर्थन देने वाले 14 विधायकों ने भी पार्टी के कार्यकारी सदस्यों की नियुक्ति के प्रस्तावों को अपनाया. गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने सोमवार को ही, पूर्व मंत्री रामदास कदम और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंदराव अडसुल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर उन्हें शिवसेना से बाहर कर दिया था. उन्होंने मुंबई, पालघर,

    यवतमाल, अमरावती सहित अन्य जिलों में 100 से अधिक नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की थी. उनके इस फैसले के बाद शिंदे गुट की बैठक हुई और उपरोक्त फैसले लिए गए.

    शिंदे गुट दावा है कि असली शिवसेना वही हैं, क्योंकि पार्टी के 55 में से 40 विधायक उनके साथ हैं. शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा, बागी विधायकों की उद्धव ठाकरे के प्रति अब भी आस्था है, लेकिन शिंदे गुट ही असली शिवसेना है. इस पूरे घटनाक्रम पर सांसद संजय राउत ने कहा कि

    शिवसेना से टूटे हुए लोगों के गुट ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बना ली और हमारी कार्यकारिणी को भंग कर दिया, आप लोग टूट कर अलग चले गए. 20 तारीख से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी कि आप विधायक रहेंगे या नहीं और आप हमें ही बर्खास्त कर रहे हैं.
    वहीं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को एक और बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों के अनुसार शिवसेना के 18 सांसदों में से 12 महाराष्ट्र के

    सीएम एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं और वे अपने अगले संभावित कदम को लेकर आज दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इन शिवसेना सांसदों के शिंदे खेमे में जाने की संभावना है. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे आज खुद दिल्ली में हैं, जहां वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे. महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे का दिल्ली का यह दूसरा दौरा होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयशवंत सिन्हा को घर में ही लगा झटका, द्रौपदी मुर्मू को 75% वोट मिलने का दावा
    Next Article पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल कार्यपालक अभियंता होरो को एक मांग पत्र सौंपे

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.