Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार की कोशिशों का असर: खाद्य तेल की कीमतों में और गिरावट आएगी
    Breaking News Business Headlines

    सरकार की कोशिशों का असर: खाद्य तेल की कीमतों में और गिरावट आएगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपभोक्ताओं को सस्ता खाद्य तेल उपलब्ध कराने की सरकार की कोशिशों का असर दिखना शुरू हो गया है। बहुत जल्द खाद्य तेलों के दाम में तेज गिरावट आ सकती है। इंडोनेशिया ने पाम ऑयल के निर्यात को बढ़ावा देने के 31 अगस्त तक सभी पाम तेल उत्पाद पर से कस्टम ड्यूटी खत्म कर दी है। भारत करीब 60 फीसदी पॉम तेल का आयात इंडोनेशिया से करता है।

     

    इंडोनेशिया के इस फैसले के बाद वैश्विक बाजार में खाद्य तेलों के दाम में गिरावट शुरू हो गई है। इंडोनेशिया दुनिया में सबसे अधिक पाम ऑयल निर्यात करने वाला देश है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि खुदरा बाजार में इस फैसले का असर जल्द दिख सकता है, जबकि थोक भाव में गिरावट शुरू हो चुकी है। थोक बाजार में सरसों की कीमतों में दो से 2.50 रुपये प्रति लीटर तक कमी सरसों तेल के दाम में देखी गई है।

     

    उल्लेखनीय है कि इस साल अप्रैल में इंडोनेशिया ने अपने देश में खाद्य तेल की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए पॉम तेल के निर्यात को रोकने का फैसला किया था। इसके बाद रातों-रात दुनियाभर के बाजारों में खाद्य तेल के भाव में तेज उछाल देखा गया था। इसके मद्देनजर भारत में सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए आयात शुल्क में कटौती करने समेत कई तरह की रियायतें दीं थीं जिससे खाद्य तेल सस्ता हो सके। कारोबारियों का कहना है कि नई फसल बाजार में आने, सरकार की खाद्य तेल सस्ता करने की चौतरफा कोशिशों के बीच इंडोनेशिया के ताजा फैसले के बाद आने वाले समय में खाद्य तेल के दाम घटकर 125 रुपये प्रति लीटर तक आ सकते हैं।

     

    अडाणी विल्मर ने 30 रुपये प्रति लीटर तक दाम घटाए-
    फॉर्च्यून ब्रांड के तहत उत्पादों की बिक्री करने वाली खाद्य तेल कंपनी अडाणी विल्मर ने तेल की वैश्विक स्तर पर कीमतों में गिरावट के बीच खाद्य तेल की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की सोमवार को घोषणा की। सबसे ज्यादा कटौती सोयाबीन तेल के दामों में की गई है। कंपनी ने पिछले महीने भी दाम कम किए थे। इससे पहले, धारा ब्रांड के तहत खाद्य तेल की बिक्री करने वाली मदर डेयरी ने सोयाबीन और राइस ब्रान ऑइस के दामों 14 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। फॉर्च्यून सोयाबीन तेल के दाम 195 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 165 रुपये प्रति लीटर किए गए हैं।

    सूरजमुखी तेल के दाम 210 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 199 रुपये प्रति लीटर किए गए हैं। सरसों के तेल का अधिकतम खुदरा मूल्य 195 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 190 रुपये प्रति लीटर किया गया है। फॉर्च्यून राइस ब्रान तेल की कीमत 225 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 210 रुपये प्रति लीटर की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleये अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि धार्मिक यात्राओं में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन न हो: सीएम योगी
    Next Article यशवंत सिन्हा को घर में ही लगा झटका, द्रौपदी मुर्मू को 75% वोट मिलने का दावा

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.