Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में टूटे कुछ विपक्षी विधायक
    Breaking News Headlines

    राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में टूटे कुछ विपक्षी विधायक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 18, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग में विपक्षी दलों में जमकर सेंध लगी है। ओडिशा में कांग्रेस विधायक ने एनडीए राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू को वोट करने का दावा किया है। वहीं, एसपी और एनसीपी विधायकों के भी क्रॉस वोटिंग की खबरें हैं।

    नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव में पहले ही बिखरे विपक्ष को वोटिंग के दौरान भी झटका लग रहा है। शाम 5 बजे तक वोटिंग होनी है। इधर, विपक्षी खेमे के कई विधायकों ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देने का दावा कर दिया है। अगर विधायकों के दावों पर यकीन करे तो यह निश्चित तौर पर विपक्षी गठबंधन के लिए बड़ा झटका है। वैसे भी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन ने राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष पर बड़ी बढ़त बना ली थी अगर विधायकों के क्रॉस वोटिंग के दावों में सच्चाई है तो विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के लिए यह बड़ा झटका होगा, जिन्होंने चुनाव से एक दिन पहले सभी दलों के सांसदों, विधायकों से उन्हें वोट करने की अपील की थी।

     

    एसपी के विधायक ने की क्रॉस वोटिंग?
    बरेली से समाजवादी पार्टी (एसपी) के विधायक के क्रॉस वोटिंग की खबरें हैं। भोजीपुरा विधायक शहजील इस्लाम के एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट करने की खबरें हैं। गौरतलब है कि यूपी में एसपी ने विपक्षी कैंडिडेट यशवंत सिन्हा को समर्थन करने की घोषणा कर रखी है। अगर इस्लाम के क्रॉस वोटिंग करने के दावों में सच्चाई है तो अखिलेश के लिए यह बड़ा झटका होगा। क्योंकि उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा कर रखी थी।

     

    ओडिशा में भी कांग्रेस विधायक की क्रॉस वोटिंग
    ओडिशा के कांग्रेस विधायक ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग की है। कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने वोट डालने के बाद कहा, ‘मैं एक कांग्रेस विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट डाला है। यह मेरा निजी फैसला है और मैंने अपन दिल की आवाज सुनी, जिसने मुझसे अपनी मिट्टी के लिए कुछ करने को कहा। इसीलिए मैंने उनको अपना वोट दिया।’

     

    गुजरात में एनसीपी विधायक ने बदला पाला
    वहीं, गुजरात से एनसीपी विधायक कंधल जडेजा के भी क्रॉस वोटिंग का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जडेजा ने भी पार्टी लाइन के खिलाफ जाते हुए मुर्मू को वोट‍ डाला।

     

    इस निष्‍ठा को सलाम… राष्‍ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए वीलचेयर पर पहुंचे मनमोहन सिंह ने दिया बड़ा मेसेज
    नई दिल्‍ली: संसद से सोमवार को कई तस्‍वीरें आईं। तमाम सांसद यहां राष्‍ट्रपति चुनाव में अपना मतदान करने के लिए पहुंचे। हालांकि, इनमें एक तस्‍वीर बिल्‍कुल अलग थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की। उनका वोटिंग के लिए संसद में वीलचेयर  पर आना दिल को छू गया। यह लोकतांत्र‍िक व्‍यवस्‍था में उनके व‍िश्‍वास का आईना है। उन्‍होंने दिखा दिया कि वह संसदीय प्रक्रिया में कितना यकीन रखते हैं। अपने मत को वह किसी भी हाल में बेकार नहीं कर सकते हैं। यह उन लाखों-लाख लोगों के लिए सबक है जो वोट डालने को सिर्फ रस्मी मानते हैं या फिर मतदान करने जाते ही नहीं हैं। जो व्‍यक्ति 89 साल की उम्र में वीलचेयर पर मतदान करने के लिए पहुंच जाए उसकी निष्‍ठा का अंदाजा लगा पाना मुश्किल नहीं है। खासतौर से यह जानते हुए कि पहले ही सत्‍तारूढ़ बीजेपी की उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू  का पलड़ा विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्‍हा से कहीं भारी है। हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति के दोनों उम्मीदवारों की हार-जीत की संभावना को नजरअंदाज कर सिर्फ वही किया जो उन्‍हें करना चाहिए। अपनी जिम्‍मेदारी को उन्‍होंने पूरी ईमानदारी से निभाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद में महंगाई पर विपक्षी सांसदों का जबर्दस्त हंगामा, सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित
    Next Article आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर आज रंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान परिसर में देशभक्ति कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

    Related Posts

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.