Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार निजी क्षेत्रों में आपका भविष्य सुरक्षित कर सरकारी नौकरियों में भी नियुक्तियाँ कर रही है: मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सरकार निजी क्षेत्रों में आपका भविष्य सुरक्षित कर सरकारी नौकरियों में भी नियुक्तियाँ कर रही है: मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 16, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित निजी क्षेत्र के अंतर्गत नियोजन -सह- नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में चयनित उम्मीदवारों को ऑफर लेटर सौंपते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन

     

    मुख्यमंत्री ने कहा यह झारखण्डवासियों की सरकार है। हमने कल ही कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दी। गरीबों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने का भी हमने निर्णय लिया।
    सर्वजन पेंशन हो या हरा राशन कार्ड – हम हर किसी माध्यम से लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।

    अब पैसों के अभाव में युवाओं को कम्पटीशन की तैयारी बीच में ही छोड़नी नहीं पड़ेगी। जल्द ही आपकी सरकार JPSC, UPSC, मेडिकल, लॉ आदि पढ़ाई की तैयारी के लिए नई योजना लेकर आ रही है।
    आपकी सरकार, युवाओं की सरकार है। आपकी मदद के साथ ही यह राज्य आगे बढ़ेगा।

    आज सरकार निजी क्षेत्रों में आपका भविष्य सुरक्षित कर सरकारी नौकरियों में भी नियुक्तियाँ कर रही है।

    पिछले हफ्ते ही हमने 250 युवाओं को JPSC के अतंर्गत नियुक्ति पत्र बाँटा। वह मेरे लिए खुशी के साथ-साथ भावुक करने वाला पल था क्यूंकि गरीब बीपीएल परिवार से युवा नियुक्ति पत्र पा रहे थे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड में निजी क्षेत्र में स्थानीय नियोजन नीति की घोषणा की

    राज्य के मेहनती और कुशल युवाओं को झारखण्ड में ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो, इसके लिए सरकार यह नीति लायी है :हेमंत सोरेन ने कहा कि यह झारखण्डवासियों की सरकार है। हमने कल ही कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को मंजूरी दी। गरीबों को 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त करने का भी हमने निर्णय लिया।
    सर्वजन पेंशन हो या हरा राशन कार्ड – हम हर किसी माध्यम से लोगों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। गरीब और शोषित वर्ग के युवाओं को भी पढ़ने और आगे बढ़ने का हक है।

    पिछले साल हमने आदिवासी समाज से 7 युवाओं को विदेश में पढ़ने के लिए भेजा। इस बार हम आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के युवाओं को भी विदेश में पढ़ने हेतु भेजने की कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं। अब पैसों के अभाव में युवाओं को कम्पटीशन की तैयारी बीच में ही छोड़नी नहीं पड़ेगी। जल्द ही आपकी सरकार JPSC, UPSC, मेडिकल, लॉ आदि पढ़ाई की तैयारी के लिए नई योजना लेकर आ रही है।

    आपकी सरकार, युवाओं की सरकार है। आपकी मदद के साथ ही यह राज्य आगे बढ़ेगा। आज सरकार निजी क्षेत्रों में आपका भविष्य सुरक्षित कर सरकारी नौकरियों में भी नियुक्तियाँ कर रही है।
    पिछले हफ्ते ही हमने 250 युवाओं को JPSC के अतंर्गत नियुक्ति पत्र बाँटा। वह मेरे लिए खुशी के साथ-साथ भावुक करने वाला पल था क्यूंकि गरीब बीपीएल परिवार से युवा नियुक्ति पत्र पा रहे थे। हमारे राज्य के लोग अन्य राज्यों में रोजगार के लिए जाते हैं। इस पलायन का रूप हमने कोरोना काल में देखा।

    पहले हमारे लोग हाशिए के शिकार होते थे। आज सरकार ने 1500 से अधिक शोषित हुए लोगों को विदेशों से लाने का काम किया। साथ ही लोगों का करोड़ो रूपये का बकाया भुगतान भी वापस कराया गया। झारखण्ड में निजी क्षेत्र में स्थानीय नियोजन नीति की आज घोषणा हुई। राज्य के मेहनती, कुशल और कर्मठ युवाओं को झारखण्ड में ही रोजगार के अवसर मिले इसके लिए सरकार यह नीति लायी है।
    आज 11 हज़ार से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में नियुक्ति पत्र दिया गया।

    झारखण्ड के हुनरमंद और मेहनती युवा आज हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रहे हैं। आज यहाँ से युवा नर्सिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल आदि क्षेत्रों में जायेंगे। मुझे बताया गया है कि युवाओं को 35 हजार प्रति महीना की नौकरी मिली है।
    झारखण्ड के युवाओं में इससे कहीं आगे बढ़ने की क्षमता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्था यात्रा ने की बूढ़ी मां की मदद
    Next Article जगदीप धनखड़ को एन डी ए की तरफ से उप राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का राजेश शुक्ल ने स्वागत किया

    Related Posts

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    June 30, 2026

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    June 30, 2026

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जब व्यवस्था पर भरोसा टूटता है: देश में तबाही के संकेत और समाधान

    नसरापुर दुष्कर्म-हत्याकांड: दोषी भीमराव कांबले को फांसी, अदालत ने बताया ‘दुर्लभतम’ मामला

    एलएनएमयू में ‘राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस’ पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

    सवाल पूछना अपराध नहीं, लोकतंत्र की आत्मा है: पत्रकार पर छापेमारी ने बढ़ाई चिंता

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.