Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नए एसएसपी को पुलिसिंग सिस्टम सुधारने में पुराना अनुभव आएगा काम
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड संवाद विशेष

    नए एसएसपी को पुलिसिंग सिस्टम सुधारने में पुराना अनुभव आएगा काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 16, 2022Updated:July 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नए एसएसपी को पुलिसिंग सिस्टम सुधारने में पुराना अनुभव आएगा काम

    देवानंद सिंह

    जमशेदपुर में नए एसएसपी प्रभात कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने निवर्तमान एसएसपी डॉ एम तमिलवानन की जगह पदभार ग्रहण किया। डॉ एम तमिलवानन यहां पिछले दो साल से तैनात थे। उनके कार्यकाल में पुलिसिंग सिस्टम में कई सुधार देखने को मिले, जिसका फायदा आगे पुलिस को मिलेगा। वहीं, नए एसएसपी प्रभात कुमार की बात करें तो वह एक प्रतिभावान आईपीएस अफसर हैं और पुलिसिंग सिस्टम में कैसे सुधार लाना है,

     

    भली-भांति जानते हैं। शहर के लिए यह बहुत बड़ा प्लस प्वाइंट है कि नए एसएसपी का जमशेदपुर में पुलिसिंग का पुराना अनुभव रहा है। दरअसल, वह बतौर ग्रामीण एवं सिटी एसपी यहां अपनी सेवा दे चुके हैं। इसीलिए उन्हें शहर की भी जानकारी है और अपराधियों की नब्ज भी, इसीलिए प्रभात कुमार अपराधियों पर हर संभव नकेल कसेंगे। पहले भी उनका जोर कम्यूनिटी पुलिसिंग पर रहा है, जो आज की सबसे बड़ी दरकार है। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान भी उन्होंने इसी बात पर जोर दिया और कम्यूनिटी पुलिसिंग को विशेष प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं, कानून व्यवस्था को सुधारने पर भी उनका विशेषतौर पर ध्यान रहेगा।

     

    किसी भी जिले की पुलिस के लिए यही दो चीजें मुख्य चुनौती होती हैं। कम्यूनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस का समाज के हर वर्ग से संवाद जरूरी है। इस मामले में प्रभात कुमार माहिर रहे हैं। इसीलिए इसमें कोई शक नहीं कि उन्हें कम्यूनिटी पुलिसिंग स्थापित करने में कोई चुनौती आएगी। जहां तक कानून व्यवस्था का सवाल है, उसके तहत अपराधियों पर शिकंजा कसना जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि अपराधी अपना खौफ पैदा करने के लिए बीच-बीच में वारदातों को अंजाम देते हैं। जैसा कल भी हुआ, नए एसएसपी प्रभात कुमार ने पदभार ग्रहण किया और बदमाशों ने शहर में कई वारदातों को अंजाम दिया। इससे भले ही नए कप्तान के आने पर अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी हो, लेकिन अपराधियों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है,

    क्योंकि नए कप्तान उन पर पूरी तरह शिकंजा कसेंगे। उन्होंने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील की। निश्चित ही, लोगों का सहयोग साथ में रहेगा तो नए कप्तान को पुलिसिंग

    सिस्टम सुधारने में कोई भी चुनौती नहीं आएगी। अपराधियों को अपने बिलों में घुसने की जरूरत पड़ेगी, क्योंकि नए एसएसपी के रहते वो वारदातों को अंजाम नहीं दे पाएंगे।

    वर्चस्व की लड़ाई धातकीडीह में चली गोली पुलिस भर्ती सुलझाने में लगी

    जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धातकिडीह बी-ब्लॉक लाइन नंबर-8 निवासी कांग्रेस नेता मो. इकबाल और नशेड़ी गैंग के सरगना सलमान के बीच का विवाद काफी पुराना है.
    सूत्र बताते हैं दोनों के बीच अक्सर वर्चस्व को लेकर ऐसी घटनाएं होती रही है. शुक्रवार को इकबाल की हत्या करने का ही उद्देश्य से सलमान उसके घर पहुंचा था.बिष्टुपुर में अपनी अपनी वर्चस्व कायम करना चाहता है दोनों गुट सलमान ने
    इकबाल को रास्ते से हटाने के प्लान के तहत भी चलाई थी गोली

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फायरिंग के मामले में पुलिस ने सलमान समेत उसके गैंग के कुल 14 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की

    इकबाल उर्फ मो. फरीद अहमद के बयान पर भालुबासा रोड नंबर 3 का रहने वाला सलमान खान, सोनारी का जाफर, गामा, उर्फ सरफराज कुरैशी, सन्नी, धतकीडीह लाइन नंबर 8 का मो. आलम, फहीम कुरैशी, वसीम कुरैशी, नसीम कुरैशी, राजा कुरैशी, संजु कुरैशी, तनवीर, राजू, मेराज और मुन्ना टैबलेट के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाप्ताहिक ई-पेपर
    Next Article संस्था यात्रा ने की बूढ़ी मां की मदद

    Related Posts

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    September 21, 2026

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    September 21, 2026

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    नमाज के लिए निकले 60 वर्षीय मोहम्मद खालिद लापता

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.