Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 550 वां गुरु नानक प्रकाश पर्व यात्रा गोवा से शुरू मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाजिरी भरी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से धर्म बिहार राष्ट्रीय

    550 वां गुरु नानक प्रकाश पर्व यात्रा गोवा से शुरू मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाजिरी भरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    550 वां गुरु नानक प्रकाश पर्व यात्रा गोवा से शुरू
    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाजिरी भरी
    जत्थेदार सिंह साहब के साथ इंदरजीत शैलेंद्र लोंगोवाल सम्मानित हुए
    जमशेदपुर/ गोवा: श्री गुरु नानक देव जी के 550 वे प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु नानक प्रकाश पर्व यात्रा का शुभारंभ रविवार को गोवा के पीतम गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से हुआ.
    इस पवित्र मौके पर तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोविंद सिंह लोंगोवाल, तखत श्री हरमंदिर साहिब पटना के उपाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह, गोवा गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, मुंबई के जसवीर सिंह बल, गोवा के जगदीप सिंह के साथ ही देश के विभिन्न इलाकों की महान सिख हस्तियां शामिल हुई.
    इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह व अन्य ने गुरु नानक प्रकाश पर्व यात्रा का रूट चार्ट का लोकार्पण किया.
    मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरु नानक देव जी के मानवता के सिद्धांत की सराहना करते हुए कहा कि पूरे विश्व की मानव जाति को एक सूत्र में बांधने का संदेश दिया था. देश की आजादी में सिखों की भूमिका का जिक्र करते हुए भी उन्होंने सिखों का राष्ट्र का सही प्रहरी बताया.
    उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी द्वारा जारी लंगर फोर हंगर कार्यक्रम की भी सराहना की कि इसके द्वारा अस्पताल में इलाजरत गरीब मरीज तथा उसके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने गोवा सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भी भरोसा सिख समुदाय को दिया.
    ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सिखों को गुरु नानक देव जी के जीवन सिद्धांतों को आत्मसात करने तथा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी अर्थात शब्द गुरु पर अटूट श्रद्धा रखने तथा उस पर चलने की नसीहत दी.
    प्रधान गोविंद सिंह लोंगोवाल ने बताया कि सिख गुरुओं के आदर्श और सिद्धांतों के प्रचार प्रसार के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी काफी कुछ कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत सरकार के इमानदारी से किए जा रहे प्रयास के कारण करतारपुर गलियारा का काम समय से पहले पूरा हो जाएगा और भारत की संगत गुरुद्वारे का दर्शन दीदार कर सकेगी.
    इस मौके पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी, बीदर के सरदार बलवीर सिंह उड़ीसा के महेंद्र सिंह कलसी कानपुर के परविंदर सिंह प्रयागराज इलाहाबाद के जोगिंदर सिंह आदि को भी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 30 मई को शाम 7 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे
    Next Article भाजयूमो जमशेदपुर के कार्यकर्ताओं ने किया सीएम का अभिनंदन,बाइक रैली निकालकर जताया आभार

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.