Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल के बाद ममता ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- कांग्रेस की तरह सरेंडर नहीं करूंगी
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    राहुल के बाद ममता ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- कांग्रेस की तरह सरेंडर नहीं करूंगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल के बाद ममता ने की इस्तीफे की पेशकश, कहा- कांग्रेस की तरह सरेंडर नहीं करूंगी

    लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन घोर निराशाजनक रहा है, जहां उसके सांसदों की संख्या 2104 के 34 के मुकाबले इस बार घटकर 22 रह गई है. पार्टी के इस खराब प्रदर्शन का अब विश्लेषण शुरू हो गया है. बहरहाल इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में राज्य में मिली करारी शिकस्त पर इस्तीफे की पेशकश की है.

    कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा, ‘पार्टी की बैठक शुरू होते ही मैंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अब काम नहीं करना चाहती हूं.’ उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय शक्तियां हमारे खिलाफ काम कर रही हैं. आपातकाल की स्थिति पूरे देश में तैयार की गई है. समाज को हिंदू मुस्लिम में बांट दिया गया है. हमने चुनाव आयोग से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई.’

    चुनावी अभियान का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी कहा कि लोकतंत्र में धनबल काम कर रहा है. मैं अब मुख्यमंत्री के रूप में काम नहीं करना चाहता हूं. उन्होंने कहा, ‘ हमने चुनावों में गड़बड़ियों को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ. ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने सारे राज्यों में विपक्ष के पास कोई सीट न हो! यहां तक कि राजीव गांधी ने भी अपना चुनाव लड़ा, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं था…लेकिन अब क्यों?’

    ममता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब फिर मोदी ने पाकिस्तान को आमंत्रित (शपथ ग्रहण कार्यक्रम में) किया है. लेकिन वे लोग दूसरों को पाकिस्तानी क्यों कहते हैं? उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री के रूप में प्रताड़ित महसूस कर रही हूं. इसलिए मुख्यमंत्री के रूप में अब बने रहना नहीं चाहती हूं. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पूरी तरह से बीजेपी बन चुका है. चुनाव नतीजों को लेकर हार स्वीकारने पर ममता बनर्जी ने यह भी कि वह कांग्रेस की तरह सरेंडर भी नहीं करेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश राष्ट्रपति से मिला एनडीए का प्रतिनिधि मंडल, मोदी के समर्थन का पत्र सौंपा
    Next Article राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश, CWC ने किया खारिज: सुरजेवाला

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.