Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  भाजपा कार्यकर्ता जीत के लिए आश्वस्त, और अंतर को लेकर उत्साहित भी : विद्युत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

     भाजपा कार्यकर्ता जीत के लिए आश्वस्त, और अंतर को लेकर उत्साहित भी : विद्युत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा ने विधानसभावार तैयार किये मतगणना एजेंट, एक-एक वोट पर रहेगी पैनी नजर

    भाजपा कार्यकर्ता जीत के लिए आश्वस्त, और अंतर को लेकर उत्साहित भी : विद्युत

    लोकसभा चुनाव की मतगणना को दो दिन से भी कम समय बाकी रह गया है। फैसले की घड़ी के इंतजार के बीच 23 मई को लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आएगा। जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा अपनी जीत का लगातार पुख्ता दावा कर रही है। को-ऑपरेटिव कॉलेज परिसर में मतगणना होगी। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी ज़रूरी तैयारियाँ कर लिए हैं। पार्टी ने इसके लिए जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधानसभाओं के मतों की गिनती के लिए मतगणना एजेंट तैयार किये है। भाजपा ने मतगणना के लिए बहरागोड़ा से पंद्रह, घाटशिला से सोलह, पोटका से सत्रह, जुग्सलाई से इक्कीस, जमशेदपुर पूर्वी से सोलह और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा से सत्रह मतगणना एजेंट तैयार किये हैं। मतगणना एजेंटों को पार्टी ने ज़रूरी प्रशिक्षण देकर गिनती के दौरान एक-एक वोट पर पैनी नज़र बनाये रखने संबंधित निर्देश दिए हैं। मतगणना एजेंटों के नामों की सूची प्रशासन को भी सौंप दी गयी है जहाँ से सभी को प्रवेश हेतु पहचान-पत्र निर्गत होंगे। पार्टी ने अपने मतगणना एजेंटों को चौकस रहने को कहा है। वहीं विपक्षी पार्टी के एजेंटों की गतिविधियों और भूमिका पर चौकस निगाह रखने की भी सलाह दिए गए हैं।

    इधर भाजपा के वर्तमान सांसद और एनडीए प्रत्याशी विद्युत वरण महतो की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भाजपा जमशेदपुर सीट पर दुबारा कमल खिलाएगी। इस बार के चुनाव में केवल पीएम मोदी ही मुद्दा थे। उन्होंने पांच सालों में विकास के जो काम किए, लोग भूल नहीं सकतें। लोगों ने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित को देखकर एक बार फिर मोदी जी को चुना। जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा की जीत को लेकर किसी तरह का कोई शक नहीं है। जनता समझदार है। जाति या धर्म नहीं राष्ट्रहित की सोच के साथ भाजपा को वोट दिया है। कार्यकर्ता जीत को लेकर आश्वस्त हैं लेकिन जीत का अंतर कितना होगा इसको लेकर उत्साहित भी हैं। उन्होंने दावा किया कि लगभग दो लाख वोटों से जमशेदपुर सीट पर जीत हासिल करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहामिलावटी गठबंधन हार का ठीकरा किसपर फोड़े- मुख्यमंत्री
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    September 27, 2026

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    September 27, 2026

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    September 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.