Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, लोकेश और अश्विन की हुई वापसी
    Breaking News Headlines

    वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, लोकेश और अश्विन की हुई वापसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को दी गई है, वहीं केएल राहुल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और अश्विन की भी टीम में वापसी हुई है. जबकि विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह टीम में नहीं हैं.

    उल्लेखनीय है कि राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. इसके बाद वे इलाज के लिए जर्मनी गए थे. वे पिछले दिनों वहां से लौटे हैं. कुलदीप यादव भी चोट के बाद वापसी कर रहे हैं. फिटनेस टेस्ट के बाद ही दोनों को टीम में जगह मिलेगी. दौरे पर कुल 5 टी20 होने हैं. टी20 सीरीज 29 जुलाई को शुरू होगी, जो 7 अगस्त तक चलेगी. इस दौरान 2 मैच अमेरिका में भी खेले जाने हैं.
    बीसीसीआई की ओर से जारी लिस्ट में विराट कोहली और बुमराह का नाम नहीं है. पहले से ही यह बात सामने आ रही थी कि दोनों को आराम दिया जाएगा. कोहली चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेल सके थे. आज होने वाले दूसरे वनडे में भी उनके उतरने की संभावना कम है. दूसरी ओर बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है. वे इंग्लैंड में टेस्ट के अलावा टी20 और वनडे सीरीज में भी उतरे थे. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अच्छे फॉर्म में हैं. ऐसे में उनकी जगह दूसरों को मौका मिला है.

    टीम में ऑफ स्पिनर आर अश्विन को भी जगह मिली है. उन्होंने अंतिम टी20 इंटरनेशनल का मुकाबला नवंबर 2021 में खेला था. इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनके लिहाज से यह दौरा अहम हो सकता है. इसके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव भी अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे.

    टीम इंडिया में रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पश्चिम विधानसभा को राज्य का आदर्श विधानसभा बनाना मेरा लक्ष्य : मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article सोने के दाम में आयी गिरावट, चांदी की चमक भी हुई फीकी

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.