Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विवादित बयानों के चलते अजमेर में कारोबार हुआ ठप्प, उदयपुर मर्डर केस के बाद
    Breaking News Headlines

    विवादित बयानों के चलते अजमेर में कारोबार हुआ ठप्प, उदयपुर मर्डर केस के बाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अजमेर. उदयपुर मर्डर केस के बाद विवादित बयानों से ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पहुंचने वाले जायरिनों की संख्या में असर पड़ा है. जायरिनों की घटती संख्या से यहां के बाजारों में मंदी देखी जा रही है. व्यापारी बताते हैं की उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड और उसके बाद आये विवादित बयानों के बाद उनके कारोबार में 60 फीसदी तक की गिरावट आ गई है. खासतौर से दरगाह के इर्द गिर्द बसे दरगाह बाजार, नला बाजार और दिग्गी बाजार के व्यापारियों का हाल बहुत बुरा है. पिछले एक पखवाड़े से यहां के बाजार खरीदारों के लिये तरस रहे हैं. इससे व्यापारी वर्ग खासा चिंतित है.

    यहां जगत पिता ब्रह्मा का मंदिर है तो महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह भी है. ऐसे में यहां का कारोबार पूरी तरह से धार्मिक पर्यटन पर निर्भर है. इन बाजारों के व्यापारी पूरी तरह से जायरीन पर निर्भर रहते हैं. उदयपुर में हुई घटना के बाद अजमेर से एक के बाद एक आए तीन विवादित बयानों ने जायरिनों की आवक घटा दी है. जहां पैर रखने की जगह नहीं होती है. वहां अब खालीपन नजर आ रहा है. इसका सीधा असर यहां के व्यापार और व्यापारियों पर पड़ रहा है.
    दरगाह बाजार में अधिकतर व्यापारियों ने दुकानें किराये पर ले रखी हैं. पिछले एक पखवाड़े से यहां जिस तरह का माहौल बना और बनाया गया उससे दुकानों का किराया तथा मजदूरों की तनख्वाह निकालना भारी पड़ रहा है. व्यापारी बताते हैं की ख्वाजा गरीब नवाज की हर महीने होने वाली महाना छठी पर जहां 30 हजार के करीब लोग अजमेर आते थे वहीं इस बार उनकी संख्या महज 3 हजार में ही सिमटकर रह गई.

    दरगाह बाजार के होटल और गेस्ट हाउस खाली पड़े हुए हैं. इधर खादिमों की संस्था अंजुमन कमेटी के सचिव सरवर चिश्ती भी मानते हैं कि लोगों संख्या पर असर पड़ा है. अब डैमेज कंट्रोल के लिए अंजुमन कमेटी की और से सर्वधर्म रैली निकाली जाएगी. इसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु शामिल होंगे और लोगो में वापस से विश्वास कायम किया जाएगा. ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से पूरी दुनिया में अमन, चैन, शांति और सौहार्द्र का संदेश जाता है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से दिये गये विवादित बयानों के बाद बदले हालत ने यहां की फिजा ही बदल दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेरल में आरएसएस कार्यालय पर बम से किया हमला, विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुई इमारत
    Next Article डॉलर को झटका देने सिस्टम तैयार कर रहा आरबीआई, रुपये में किया जाएगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.