Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए विधायक और सांसदों से मांगा समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रहे साथ
    Breaking News Headlines ओड़िशा झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए विधायक और सांसदों से मांगा समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रहे साथ

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने एनडीए विधायक और सांसदों से मांगा समर्थन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश रहे साथ

    एन डी ए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्री मती द्रौपदी मुर्मू का राजेश शुक्ल ने रांची हवाई अड्डा पर किया स्वागत

    राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का रांची में भव्य स्वागत किया गया. भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर एनडीए और अन्य विधायकों का समर्थन प्राप्त करने के लिए द्रौपदी मुर्मू आज रांची एयरपोर्ट से सीधे स्टेशन रोड स्थित होटल बीएनआर पहुंचीं. जहां एनडीए की अगुवाई में उनका अभिनंदन किया गया.

    द्रौपदी मुर्मू के रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट से उनकी गाड़ी में पूर्व सीएम रघुवर दास और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मौजूद रहे. होटल बीएनआर में भाजपा एवं आजसू के विधायक और सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया. द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इनका झारखंड से बड़ा ही लगाव रहा है. बतौर राज्यपाल इनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है. राष्ट्रपति पद को सुशोभित करना गौरव की बात है. इस मौके पर एनडीए के विधायक-सांसदों के साथ बैठक कर द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें समर्थन देने का आग्रह किया.इससे पहले रांची पहुंचने पर राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उनकी अगवानी की. बीजेपी के कई बड़े नेता एयरोपोर्ट उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी पहुंचे थे. उनके आगमन को लेकर आदिवासी समाज की महिलाओं काफी उत्साह दिखा. इधर द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी झारखंड आ रही हैं. भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है. आदरणीय द्रौपदी जी को हमारी ओर से अनेक अनेक शुभकामनाएं और जोहार

    एन डी ए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्री मती द्रौपदी मुर्मू का राजेश शुक्ल ने रांची हवाई अड्डा पर किया स्वागत

    झारखंड स्टेट बार कौन्सिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एन डी ए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी श्री मती द्रौपदी मुर्मू से भेट की और रांची आने पर पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने श्री मती मुर्मू को जीत की अग्रिम बधाई भी दी तथा आशा व्यक्त किया की वे भारी मतो से विजयी होंगी और उनका सबल और अनुभवी मर्गदर्शन देश को मिलेंगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवानिवृत्त हुये शिक्षक ने सम्मान समारोह में अपनी मां को लाकर माताओं का बढ़ाया सम्मान, शिक्षक को दी गयी भावभीनी विदाई
    Next Article शीतला माता मंदिर टुइलाडूंगरी महिला समिति का चुनाव संपन्न

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.