Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कलश शोभायात्रा के साथ 12 दिवसीय रामायण कथा महायज्ञ का शुभारंभ।
    Uncategorized

    कलश शोभायात्रा के साथ 12 दिवसीय रामायण कथा महायज्ञ का शुभारंभ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छौड़ाही (बेगूसराय) : प्राणी जगत के कल्याणार्थ भव्य कलश जल यात्रा के साथ गुरुवार को रामजानकी ठाकुरबाड़ी चलकी में बारह दिवसीय रामायण कथा महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।
    श्रीमहंत रामलखन दास चतुर्भुजी के नेतृत्व में श्रद्धालु नर नारियों ने पवित्र बूढ़ी गंडक नदी के मिर्जापुर घाट से कलश में नदी का जल भर जय जय सीताराम नाम का जयकारा लगाते हुए बारा, दौलतपुर, मोक्करी गांव होते हुए चलकी राम जानकी ठाकुरबारी स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचे।
    इस अवसर पर महंत रामलखन दास जी ने कहा कि जीव जगत के कल्याणार्थ यह भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या धाम गुरुद्वारा के राम कथा वाचक सुश्री लीला देवी के द्वारा 12 जुलाई तक रामायण कथा वाचन किया जाएगा। महंत चतुर्भुजी ने कहा कि घोर कालिका अपने विकराल पराक्रम से प्राणी मात्र को सन्मार्ग से विचलित कर कुमार्ग पर घसीटा है। ऐसी दशा में हरसंभव देवी देवताओं एवं महात्माओं के योग जप तप कथा एवं राम धुन से ही सांसारिक जीवन का कल्याण होता है। ऐसी दशा में इस तरह के सत्संग, धार्मिक कथाओं के आयोजन की जरूरत है। यज्ञ कार्यक्रम के बारे में बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि शुक्रवार को दुर्गा पूजनोत्सव एवं कलश पूजन के बाद कीर्तन भजन करते हुए नगर परिक्रमा कराया जाएगा। साथ ही राम जानकी रथ यात्रा निकाली जाएगी।
    13 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुरु पूर्णिमा के दिन अष्टयाम यज्ञ आरंभ कर अगले दिन यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यज्ञ आयोजन में प्रधान व्रती राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ राघो महतो, अरुण कुमार महतो उर्फ मुंशी जी, अशोक महतो समेत समस्त चलकी ग्रामवासी तन मन धन से लगे हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशोभा की वस्तु बन कर रह गया है शॉपिंग कम्पलैक्स ,दो वर्ष बाद भी अब तक नही किया गया है हैंड ओभर
    Next Article जिले की 30000 एकड़ जमीन है जलप्लावित,बर्बाद हो गई गन्ना फसल ।

    Related Posts

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    May 9, 2025

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    May 8, 2025

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पाक ने सीमाई इलाकों में सेना भेजी, जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य केंद्रों पर हमला किया: सरकार

    बहरागोड़ा में‌‌ अवैध बालू खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर हुए जब्त

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.