Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड ने किया कमाल- न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
    Breaking News Headlines

    इंग्लैंड ने किया कमाल- न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लीड्स: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में भी मेजबान टीम इंग्लैंड को 7 विकेट से बड़ी जीत मिली. इससे पहले इंग्लिश टीम ने विपक्षी टीम न्यूजीलैंड को शुरुआती दोनों मुकाबलों में भी धूल चटाई थी.तीसरे टेस्ट के प्लेयर ऑफ द मैच भले ही 31 वर्षीय स्पिनर जैक लीच रहे, लेकिन इंग्लिश टीम के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने टीम के लिए तीसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में 162 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली. इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 44 गेंद में नाबाद 71 रन कूट डाले.जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से दूसरी पारी में कुल 8 चौके और 3 बेहतरीन छक्के निकले. इस दौरान उन्होंने पूर्व कप्तान जो रूट (नाबाद 86) के साथ अहम साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिला दी. मैच के दौरान उन्होंने इंग्लिश टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जॉन एड्रिच का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ा.
    दरअसल, जॉन एड्रिच ने इंग्लैंड के लिए साल 1963 से 1976 के बीच कुल 77 टेस्ट मैच खेलते हुए 127 पारियों में 43.54 की एवरेज से 5138 रन बनाए थे. वहीं बेयरस्टो ने आज 71 रनों की विस्फोटक अर्द्धशतकीय पारी खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में उनको पीछे छोड़ दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article पश्चिम बंगाल विधानसभा की पीएसी के अध्यक्ष मुकुल रॉय ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

    Related Posts

    पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील

    September 21, 2026

    पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की बैठक

    September 21, 2026

    भाकपा की जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील

    पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की बैठक

    भाकपा की जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान

    118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में 23-24 सितंबर को लगेगा साहित्यकारों व राजनेताओं का मेला

    हाता में कल्पना मार्ट का हुआ उद्घाटन

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    मॉडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 50-60 साइलेंसर रोड रोलर से कुचलकर नष्ट

    ओल्ड एज होम में 28 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

    राष्ट्रकवि दिनकर की 118वीं जयंती: सिमरिया में समारोह का आयोजन, बच्चों को कविताएं आत्मसात करने की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.