Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्षेत्र की बढ़ती समस्या को लेकर ईस्ट बंगाल कॉलोनी के लोगों ने जुस्को प्रबंधन से की मुलाकात
    Breaking News झारखंड

    क्षेत्र की बढ़ती समस्या को लेकर ईस्ट बंगाल कॉलोनी के लोगों ने जुस्को प्रबंधन से की मुलाकात

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रकाशनार्थ: क्षेत्र की बढ़ती समस्या को लेकर ईस्ट बंगाल कॉलोनी के लोगों ने जुस्को प्रबंधन से की मुलाकात, भाजपा नेता पवन अग्रवाल ने विकारल रूप ले रही कई समस्याओं के समाधान की मांग की।

    जमशेदपुर। ईस्ट बंगाल कॉलोनी समेत आसपास के अन्य क्षेत्रों में जनहित से जुड़े समस्याओं को लेकर भाजपा नेता पवन अग्रवाल एवं गुरुदेव सिंह राजा के नेतृत्व में ईस्ट बंगाल कॉलोनी के निवासियों ने जुस्को प्रबंधन से मुलाकात की। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशा-निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने जुस्को प्रबंधन को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से ईस्ट बंगाल कॉलोनी समेत रिफ्यूजी कॉलोनी, भालूबासा टीन शेड के दुकानदार और न्यू बारीडीह स्थित पार्क की समस्याओं को प्रमुखता से अवगत कराया गया। इस संबंध में पवन अग्रवाल ने बताया कि ईस्ट बंगाल कॉलोनी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनुसंशा से निर्मित सड़क पर स्ट्रीट लाइट नही होने के कारण सड़कों पर अंधेरा रहता है। अंधेरे की आड़ में यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। ऐसे में इस सड़क से पैदल गुजरना विशेषकर महिलाओं व आमजन के सुरक्षा के लिहाज से काफी असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि जुस्को से बारह स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने ईस्ट बंगाल कॉलोनी के 37 घरों में पानी के कनेक्शन देने एवं जर्जर हो चुके नाले के मरम्मती की भी मांग की है। उन्होंने रिफ्यूजी कॉलोनी में विकराल रूप ले रही सीवरेज लाइन की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि सीवरेज लाइन के जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों और लोगों के घरों में फैल रहा है। उन्होंने जुस्को प्रबंधन से तत्काल सीवरेज लाइन को साफ करने और फिर इसके स्थायी समाधान की मांग की। पवन अग्रवाल ने गोलमुरी रघुवर मार्केट की तर्ज पर भालूबासा टीन शेड के उन सभी दुकानदारों को बिजली व पानी के कनेक्शन देने की मांग की है जिनका आवंटन जमशेदपुर अक्षेस के द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि दुकान में बिजली-पानी नही होने के कारण दुकानदार को अपना दुकान बंद रखने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, पवन अग्रवाल ने न्यू बारीडीह पार्क में जुस्को द्वारा छह सौ पेड़ लगाने हेतु बंद किये गए पाथवे को पुनः खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महीनों पहले पेड़ों के संरक्षण और संवर्धन हेतु बंद किये गए पाथवे को अब लोगों के टहलने के लिए खोल देना चाहिए।

    इस संबंध में जुस्को प्रबंधन की ओर से जल्द ही इन सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। कहा कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उनका शीघ्र निष्पादन किया जाएगा।

    इस दौरान संजय नंदी, गौतम मजूमदार, काजल कौर, मलय कौर, देबू मजूमदार, मिथुन चक्रवर्ती, गणेश दास, डीएन दास समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें जमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article राज्य के प्रत्येक बार एसोसिएशन में झारखंड बार कौंसिल आपके द्वार कार्यक्रम जारी: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    June 23, 2026

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.