Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में 30 प्रतिशत का उछाल, सामने आए 17 हजार से ज्यादा केस
    Breaking News Headlines

    देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में 30 प्रतिशत का उछाल, सामने आए 17 हजार से ज्यादा केस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी से उछाल आ रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के नये मामलों में 30 प्रतिशत का उछाल देखा गया है और यह चार महीनों के बाद एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 17,336 नये मामले दर्ज किए गए. इसके साथ ही में सक्रिय मामलों की संख्या 88,284 हो गई है, यह 19 फरवरी के बाद से दैनिक कोरोना के मामलों में सबसे बड़ा उछाल है. इसके साथ ही 13 मरीजों की मौतों के साथ ही कुल मौतों की संख्या भी बढ़कर 5,24,954 हो गई है. हालांकि पिछले 24 घंटों में 13,029 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद 4,27,49,056 मरीज अब तक कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.
    फिलहाल देश में मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमश: 1.21 प्रतिशत और 98.59 प्रतिशत है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 4.32 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.07 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 85.98 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 4,01,649 परीक्षण किए गए. भारत ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 196.77 करोड़ खुराक दी है.

    स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गुरूवार को महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के 5,218 नए केस सामने आए हैं और एक व्यक्ति की मौत हुई है. जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 79,50,240 हो गयी है और मरने वालों की संख्या 1,47,893 हो गई है. राज्य की राजधानी मुंबई में 2,479 नये केस आये हैं.

    वहीं पिछले दिन की तुलना में दैनिक मामलों में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई. मुंबई में 13,614 सहित सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24,867 हो गई, इसके बाद पड़ोसी ठाणे में 5,488 मामले और पुणे जिलों में 2,443 मामले सामने आए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी: दिल्ली में अभी करना होगा इंतजार
    Next Article द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए दाखिल किया नामांकन

    Related Posts

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    June 23, 2026

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    June 23, 2026

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.