Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करोड़पति निकली मत्स्योद्योग सहकारी समिति की डारेक्टर, ईओडब्ल्यू के छापे में खुलासा
    Breaking News Headlines

    करोड़पति निकली मत्स्योद्योग सहकारी समिति की डारेक्टर, ईओडब्ल्यू के छापे में खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में मत्स्योद्योग सहकारी समिति की डारेक्टर मीना रैकवार करोड़पति निकली, इस बात का खुलासा आज सुबह जबलपुर व सागर की ईओडब्ल्यू की टीम के संयुक्त छापे में हुआ है। मीना रैकवार ने अपने पद का दुरुपयोग कर 1करोड़ 95 लाख रुपए से अधिक की सम्पत्ति एकत्र कर ली। जिसमे ज़मीन, आलीशान घर, ज़ेवर, वाहन खरीदे गए है।

    ईओडब्ल्यू एसपी देवेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि मत्स्योध्योग सहकारी समिति टीकमगढ़ की डायरेक्टर श्रीमती मीना रैकवार के निवास स्थानों पर आय से अधिक संपत्ति में मामले में तलाशी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायत की जाँच उप निरीक्षक श्री चंद्रजीत यादव प्रकोष्ठ इकाई सागर से कराई गई । जाँच में आए साक्ष्यों के आधार पर पाया गया कि श्री मति मीना रैकवार लगभग बाईस वर्षों से मतस्योध्योग सहकारी समिति महेंद्र सागर तालाब टीकमगढ़ की डायरेक्टर है समिति के सदस्यों में लाभांश बराबर बाँटा जाता है इस अवधि में इन्हें तथा इनके परिजन को अधिकतम साडे बारह लाख रुपए की आय इससे होना पाया गया जबकि इसी अवधि में इनके द्वारा लगभग एक करोड़ पंचानवे लाख रुपए की अचल सम्पत्ति और वाहन क्रय करने में व्यय करना पाया गया ।
    जाँच पर आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण की विवेचना निरीक्षक श्री स्वर्णजीत सिंह धामी प्रकोष्ठ इकाई जबलपुर के द्वारा की जा रही है । विवेचना के दौरान आरोपी की अचल सम्पत्ति कृषि भूमि भू खंड क्रय करने ज़ेवर व वाहन क्रय करने बैंक लाकर बैंक बीमा आदि में निवेश सहित आरोपी द्वारा अर्जित सम्पत्ति के सम्बंध में साक्ष्य जुटाने हेतु आज प्रातः EOW सागर और जबलपुर की संयुक्त टीम द्वारा माननीय न्यायालय से विधिवत तलाशी की अनुमति प्राप्त कर आरोपी के निवास स्थानों पर तलाशी कार्यवाही प्रारम्भ की गई । तलाशी कार्यवाही जारी है ।

    EOW सागर व जबलपुर की संयुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक श्री A V सिंह निरीक्षक श्रीमती उमा नवल आर्य निरीक्षक श्री स्वर्णजीत सिंह धामी निरीक्षक श्रीमती प्रेरणा पाण्डेय निरीक्षक सुश्री शशिकल मस्कूले उप निरीक्षक श्री चंद्र जीत यादव उप उप निरीक्षक श्री गोविंद यादव निरीक्षक श्रीमती कीर्ति शुक्ला उप निरीक्षक श्रीमती सोनल पाण्डेय उप निरीक्षक श्रीमती विशाखा तिवारी उप निरीक्षक सुश्री रोशनी सोनी सहित सम्मिलित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन में रेल बंद : वेतन और नौकरी की सिक्योरिटी नहीं मिलने से 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर
    Next Article एकनाथ शिंदे विधायकों के साथ सूरत के होटल में दिखे, 40 का किया दावा

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा के तहत सार्वजनिक स्थलों की गई सफाई

    September 21, 2026

    बिरसा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता

    September 21, 2026

    हाईको इंजीनियर्स में 32 लाख की सामग्री हेराफेरी का आरोप

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्वच्छता ही सेवा के तहत सार्वजनिक स्थलों की गई सफाई

    बिरसा जयंती व झारखंड स्थापना दिवस पर फुटबॉल प्रतियोगिता

    हाईको इंजीनियर्स में 32 लाख की सामग्री हेराफेरी का आरोप

    पोटका कांग्रेस की बैठक में 26 सितंबर के प्रदर्शन में भागीदारी की अपील

    पंचायतों की समस्याओं को लेकर मुखिया संघ की बैठक

    भाकपा की जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना, 28 सितंबर को राजभवन घेराव का आह्वान

    118वीं दिनकर जयंती: सिमरिया में 23-24 सितंबर को लगेगा साहित्यकारों व राजनेताओं का मेला

    हाता में कल्पना मार्ट का हुआ उद्घाटन

    17 सितंबर से जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

    कुमडीह की महिलाओं को मिली पेपर प्लेट मशीन, स्वरोजगार की राह आसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.