Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीलंका ने सीरीज के दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 26 रन से हराया
    Breaking News Headlines

    श्रीलंका ने सीरीज के दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 26 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. श्रीलंकाई टीम ने गुरुवार को वर्षा बाधित दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 26 रन से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. श्रीलंकाई टीम 47.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 220 रन बना चुकी थी जिसके बाद बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 43 ओवर में 216 रन का लक्ष्य मिला. फिर श्रीलंकाई गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी 37.1 ओवर में 189 रन पर समेट दी.

    मीडियम पेसर चमिका करुणारत्ने ने 7 ओवर में 47 रन देकर 3 विकेट झटके. दुष्मांता चमीरा, धनंजय डि सिल्वा और दुनिथ वेलालागे ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. चमिका को मैन ऑफ द मैच चुना गया. अब 5 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है. सीरीज का तीसरा वनडे मैच कोलंबो में 19 जून को खेला जाएगा.

    इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पेसर पैट कमिंस ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया. उन्होंने 35 रन देकर 4 विकेट झटके. ग्लेन मैक्सवेल और कुहनेमेन ने 2-2 विकेट लिए जबकि स्पेप्सन को 1 विकेट मिला. श्रीलंका के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए. उन्होंने 41 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्का जड़ा. धनंजय डि सिल्वा और कप्तान दासुन शनाका ने 34-34 रन का योगदान दिया.

    लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. ओपनर डेविड वॉर्नर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 37 रन बनाए जिन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौके जड़े. ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने जरूर कुछ कोशिश की लेकिन वह भी 30 रन बनाकर चमिका करुणारत्ने का शिकार हो गए. मैक्सवेल ने 25 गेंदों पर 5 चौके जड़े. स्टीव स्मिथ ने 28 और ट्रेविस हेड ने 23 रन बनाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्श से अर्श में पहुंचने वाले पप्पू सम्मानित
    Next Article जुमे की नमाज से पहले पूरे यूपी में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर फोर्स का पहरा

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.