Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के छिंदवाड़ा में बारातियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी, हादसे में एक बच्चे सहित 7 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    एमपी के छिंदवाड़ा में बारातियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी, हादसे में एक बच्चे सहित 7 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कोड़ा मऊ से छिंदवाड़ा की ओर आ रही बोलेरो वाहन सड़क के किनारे स्थित बड़े गड्ढे में जा गिरी. बताया जा रहा है कि वाहन में बाराती सवार थे.

    जानकारी के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब बोलेरो के सामने एक दुपहिया वाहन आ गया. उसे बचाने के चक्कर में वाहन सड़क के किनारे उतर गया और पास के गड्ढे में जा गिरा. हादसे में मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई.

    वहीं तीन घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन तेज रफ्तार से था. इसकी वजह से सड़क के किनारे उतरते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास के गड्ढे में जा गिरा. मोटरसाइकिल सवारों को भी चोट आने की खबर है.

    इस हादसे में दिप्पू उर्फ दिपेंद्र इवनाती (3 साल) निवासी लेंदागोंदी, अजय (32 साल) पिता बलवान इवनाती, निवासी लेंदागोंदी, सचिन (19 साल) पिता रामदिन, निवासी धनोरा थाना देवलापार नागपुर, राजकुमार (40 साल) सुखराम चौरे, निवासी आगरपुर, थाना बिच्छूआ, सागर उर्फ शिवपाल (31 साल) पिता मंगल, निवासी जमुनिया, बिच्छूया, रंजीत (35 साल) पिता बिस्तु उइके, निवासी लेंदागोंदी, रामनाथ पिता दादूलाल इन्वाती, निवासी कमज़्झिरी थाना कुरई की मौत हो गई.
    इसके अलावा सचिन उर्फ दक्ष (5 साल) पिता अजय इन्वाती, निवासी लेंदागोंदी, पिंकी उर्फ देववती पति अजय इन्वाती, निवासी लेंदागोंदी और अनिल (22 साल) पिता अमर खड़ाइत, निवासी आगरपुर थाना बिच्छूआ घायल हो गये हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशूटर सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में बड़ी कार्यवाही: हिमाचल हाईकोर्ट की जस्टिस की बेटी गिरफ्तार
    Next Article पूरे बिहार में अग्निपथ योजना का जबरदस्त विरोध: युवाओं ने लगाई ट्रेन में आग, यातायात बाधित

    Related Posts

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    May 19, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Lead Management System: Business Grow Kaise Karein? (India)

    वार्ड 17 की समस्याओं को लेकर मंत्री दरबार पहुंचीं पार्षद नीतू शर्मा, सड़क-नाली से लेकर जल संकट तक उठाई आवाज

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.