Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल के कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान क्रैश हुआ ग्लाइडर, टूरिस्ट सहित 2 युवकों की मौत
    Breaking News Headlines

    हिमाचल के कुल्लू में पैराग्लाइडिंग के दौरान क्रैश हुआ ग्लाइडर, टूरिस्ट सहित 2 युवकों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुल्लू. हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के बीड़ बिलिंग और कुल्लू में पैराग्लाइडिंग उड़ान के दौरान ग्लाइडर क्रैश हो गया और पायलट के साथ सवार टूरिस्ट की भी मौत हो गई. कुल्लू की डोभी पैराग्लाइडिंग साइट पर बुधवार को यह हादसा हुआ. फ्लाइंग टेक ऑफ साइट पर पैराग्लाइडर के उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक हवा में अनियंत्रित होकर पैराग्लाइडर क्रैश हुआ.

    हादसे में हरियाणा अंबाला कैंट के 20 वर्षीय आदित्य शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में घायल पायलट को 108 एंबुलेंस में इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान पायलट ने भी दम तोड़ दिया. पायलट की पहचान 24 वर्षीय कृष्ण गोपाल बड़ाग्रां के रूप में हुई है. पुलिस ने हादसे में मृतकों के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है.
    एसपी कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने कहा कि जिला की पैराग्लाइडिंग साइट डोबी के पास पैराग्लाइडर क्रैश होने की सूचना पुलिस को मिली थी. पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर छानबीन की है. घटना में अंबाला कैंट के निवासी 20 वर्षीय आदित्य शर्मा और 24 वर्षीय कृष्ण गोपाल निवासी बड़ाग्रां कुल्लू के रूप में हुई है. हादसा किस कारण हुआ है, पुलिस तफ्तीश कर रही है. मृतकों के परिवार को पुलिस की तरफ से सूचना दी गई है.

    पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन मंडलगढ़ के प्रधान सिकंदर ठाकुर ने कहा कि डोबी साइट पर पैराग्लाइडर क्रैश हुआ है. हादसा टेक ऑफ साइट पर पैराग्लाइडर के उड़ान भरने के कुछ समय के बाद ही हवा में टबुर्लेंस के कारण पैराग्लाइडर एक तरफ को मुड़ गया और सीधा चट्टान से टकराया और दो युवकों की मौत हो गई है.
    कांगड़ा की विश्व प्रसिद्ध बीड़ बिलिंग साइट पर भी हादसे हुए हैं. यहां पर ओवरलोड वाहनों की वजह से भी सड़क हादसे में एक बच्चे की जान चली गई थी और हिमाचल हाईकोर्ट ने इसके बाद सरकार से जवाब मांगा था. बाद में कुछ समय के लिए प्रदेश भर में पैराग्लाइडिंग और अन्य एडवेंचर स्पोट्र्स पर रोक लगा दी गई थी. लेकिन दोबारा ये गतिविधियां शुरू होने के बाद अब फिर से हादसा हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article94 सालों में पहली बार घरेलू धरती पर इतनी बुरी तरह हारा इंग्लैंड
    Next Article पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून: अनेक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    July 2, 2026

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 2, 2026

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड पर सवर्ण महासंघ और ब्राह्मण समाज भाजपा के जमशेदपुर बंद के समर्थन में

    जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: नए SSP के पदभार संभालते ही अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    जमशेदपुर की घटना पर बाबूलाल मरांडी का हमला, कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

    युवक की गोली मारकर हत्या

    पुलिस के हत्थे चढ़ा ऑनलाइन गेमिंग और स्पोर्ट्स-बिडिंग के 9 शातिर ‘मनी म्युलेटिंग

    जमशेदपुर में एडीजी का सख्त निर्देश: 24 घंटे में सभी बार-पब की जांच कर सौंपें रिपोर्ट

    डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, लैंड रोवर समेत दो लग्जरी वाहन जब्त

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.