Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खड़गे के साथ हुआ अन्याय, बहुत पहले ही बना देना चाहिए था सीएम: कुमारस्वामी
    Breaking News राजनीति राष्ट्रीय

    खड़गे के साथ हुआ अन्याय, बहुत पहले ही बना देना चाहिए था सीएम: कुमारस्वामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरू: कर्नाटक में सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री बनाने की उठ रही मांग के बीच मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुत पहले ही राज्य का शीर्ष पद दिया जाना चाहिए था और उनके साथ कथित तौर पर अन्याय हुआ है.उनका बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस के कुछ विधायक मांग कर रहे हैं कि सिद्धरमैया को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जाए. इस मांग से कांग्रेस और जद-एस के बीच तीखा वाकयुद्ध चल रहा है. कुमारस्वामी के इस बयान से भाजपा को गठबंधन सरकार पर हमला करने का एक नया मौका मिल गया है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी एस येद्दियुरप्पा ने जद-एस नेता कुमारस्वामी से खड़गे के लिए तत्काल अपनी कुर्सी खाली करने को कहा.नौ बार के विधायक और दो बार लोकसभा का सदस्य रहे खड़गे ने कुमारस्वामी के बयान को ‘चुनाव के समय दिया गया बयान’ करार दिया. खड़गे को कभी चुनावी हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है. कुमारस्वामी ने मंगलवार को चिंचोली में एक सभा में खडगे की उपस्थिति में कहा, ‘‘ मल्लिकार्जुन खड़गे को बहुत पहले ही मुख्यमंत्री बना दिया जाना चाहिए था…. मैं महसूस करता हूं कि उनके साथ अन्याय किया गया… मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि खड़गे ने जितना कुछ किया (अपनी पार्टी के लिए), उन्हें उसका श्रेय नहीं दिया गया.’’
    उन्होंने कहा कि कहीं न कहीं कुछ त्रुटि हुई.

    कुमारस्वामी ने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकार में खड़गे भी मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेतृत्व के फैसले को मानेंगे.उनके बयानों पर येद्दियुरप्पा ने कहा, ‘‘ उन्होंने (कुमारस्वामी) कहा है कि उन्हें (खड़गे) बहुत पहले ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था. उनके सपने को साकार बनाने के लिए वह कल ही इस्तीफा दे दें और खड़गे को मुख्यमंत्री बनाएं.’’ सिद्धरमैया ने उन्हें फिर से मुख्यमंत्री बनाने की पार्टी के अंदर उठ रही मांग को समर्थकों का ‘स्नेह’ बताया था और कहा था कि वह अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के अपने बयान पर अब भी कायम हैं.चिंचोली विधानसभा क्षेत्र में 19 मई को उपचुनाव है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमथुरा के बरसाना में सात साल की देवकी को कुत्तों ने नोचकर मार डाला
    Next Article ममता बनर्जी मीम केस: बोलीं प्रियंका, मुझसे जबरन माफीनामे पर साइन कराया

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.