Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव: लागू किया जाए एक उम्मीदवार एक सीट का नियम
    Breaking News Headlines राजनीति

    चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव: लागू किया जाए एक उम्मीदवार एक सीट का नियम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में राजीव कुमार ने केंद्र सरकार को लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए 4 तिथियां निर्धारित करने, एग्जिट और ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाने और एक उम्मीदवार के सिर्फ एक सीट से चुनाव लडऩे का नियम बनाने को लेकर भी प्रस्ताव भेजा है.

    चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि आयोग ने कानून मंत्रालय को 6 अहम प्रस्ताव भेजे हैं. हमने सरकार से अनुरोध किया है कि आधार को मतदाता पहचान पत्र से जोडऩे और पात्र लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए 4 कट-ऑफ तिथियों के नियम को अधिसूचित किया जाए. दिसंबर 2021 में राज्यसभा ने चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक, 2021 को ध्वनि मत से पारित किया, था, जिसके बाद आधार के साथ मतदाता पहचान पत्र को लिंक करने का रास्ता साफ हो गया था. विपक्ष ने इस बिल के विरोध में सदन से वॉकआउट किया था. विपक्षी दलों का आरोप था कि केंद्र सरकार ने बिना पर्याप्त चर्चा के जल्दबाजी में इस विधेयक पारित कर दिया.

    रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द करने का अधिकार भी मांगा है और 20,000 रुपये के बजाय 2,000 रुपये से ऊपर के सभी चुनावी चंदे के बारे में जानकारी सार्वजनिक करना अनिवार्य करने के लिए फॉर्म 24ए में संशोधन की मांग की है. यह पिछले महीने पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ आयोग की कार्रवाई की पृष्ठभूमि में भी आता है. चुनाव आयोग ने नियमों की धज्जियां उड़ाने के लिए 2100 से अधिक आरयूपीपी के खिलाफ ग्रेडेड एक्शन शुरू करते हुए एक सफाई अभियान की घोषणा की थी.

    वहीं ऐसी पार्टियां जो चुनाव आयोग के सामने योगदान रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल रही हैं, या अपने नाम, कार्यालय, पदाधिकारियों और आधिकारिक पते में किसी भी बदलाव के बारे में आयोग सूचित नहीं किया है, उनका पंजीकरण रद्द किया जा रहा है. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए चुनाव आयोग को संघों और निकायों को राजनीतिक दलों के रूप में पंजीकृत करने का अधिकार देती है. हालांकि, ऐसा कोई संवैधानिक या वैधानिक प्रावधान नहीं है, जो चुनाव आयोग को पार्टियों का पंजीकरण रद्द करने की शक्ति देता है.

    चुनाव आयोग ने 2016 में प्रस्तावित चुनावी सुधारों की अपनी पुस्तिका में उल्लेख किया था, कई राजनीतिक दल पंजीकृत हो जाते हैं, लेकिन कभी चुनाव नहीं लड़ते. ऐसी पार्टियां सिर्फ कागजों पर होती हैं. आयकर छूट का लाभ लेने पर नजर रखने के लिए राजनीतिक दल बनाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. यह तर्कसंगत होगा कि जिसके पास राजनीतिक दलों को पंजीकृत करने की शक्ति है, उसी के पास उपयुक्त मामलों में राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द करने का भी अधिकार हो. चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल और ओपिनियन पोल पर प्रतिबंध लगाने की भी सिफारिश की है, जिसके अनुसार चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से लेकर उसके संपन्न होने तक ओपिनियन और एग्जिट पोल के प्रसारण पर प्रतिबंध होना चाहिए.

    अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों में से एक को नवीनीकृत करते हुए, चुनाव आयोग ने केंद्र सरकार से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 33 (7) में संशोधन का अनुरोध किया है. ताकि एक उम्मीदवार कितने सीटों से चुनाव लड़ सकता है, उसकी संख्या को सीमित किया जा सके. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 वर्तमान में 1 व्यक्ति को 2 निर्वाचन क्षेत्रों से आम चुनाव या उप-चुनावों के समूह या द्विवार्षिक चुनाव लडऩे की अनुमति देता है. साल 2004 में भी चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 33(7) में संशोधन का प्रस्ताव रखा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी के इस जिले की डीएम साहिबा की गाय हुई बीमार, उपचार करने सात डॉक्टरों की टीम तैनात
    Next Article एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर पुलिस हिरासत में, रेव पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.