Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईआरडीए का बड़ा फैसला: बिना मंजूरी लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकेंगी जीवन बीमा कंपनियां
    Breaking News Business Headlines

    आईआरडीए का बड़ा फैसला: बिना मंजूरी लिए नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकेंगी जीवन बीमा कंपनियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. आईआरडीए ने बीमा कंपनियों को बिना किसी पूर्व-अनुमति के नए प्रोडक्ट लॉन्च करने की मंजूरी दे दी है. अब जीवन बीमा कंपनियां अब किसी प्रोडक्ट को बिना पू्र्व मंजूरी के लॉन्च कर सकती हैं और फिर उसे बीमा नियामक के पास फाइल कर सकती हैं. यह प्रावधान भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण की तरफ से स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के साथ साधारण बीमा उत्पादों में भी इसी तरह की छूट देने के कुछ दिनों बाद जीवन बीमा के लिए भी लागू किया गया है.

    आईआरडीए ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि भारत को पूरी तरह से इंश्योर्ड देश बनाने की दिशा में यह कदम उठाया गया है. इसके तहत आईआरडीए ने अधिकतर जीवन बीमा उत्पादों के लिए यूज एंड फाइल प्रक्रिया को बढ़ा दिया है. इससे जीवन बीमा कंपनियों के लिए कारोबारी सुविधा बढ़ेगी तो आम लोगों के सामने चुनने के लिए विकल्प भी बढ़ेंगे.

    आईआरडीए के फैसले से अब जीवन बीमा कंपनियां बिना नियामक की अनुमति के भी अपने प्रोडक्ट्स को बाजार में उतार सकती हैं. इससे पहले बीमा कंपनियों के लिए किसी भी लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट को लाने से पहले अनिवार्य रूप से मंजूरी लेनी होती थी. हालांकि समय के साथ यह इंडस्ट्री मेच्योर हुई है तो इसे देखते हुए आईआरडीए ने माना कि कुछ जरूरी छूट दी जा सकती है.
    आईआरडीए के इस फैसले से बीमा कंपनियां बाजार की बदलती जरूरतों के अनुसार पर्सनल सेविंग, पर्सनल पेंशन और एन्यूटी को छोड़ अन्य बेहतर प्रोडक्ट्स को पेश कर सकेगी. आईआरडीए के मुताबिक इस छूट से बीमा कंपनियों के लिए कारोबारी सुविधा बढ़ेगी और पॉलिसीधारकों के लिए भी विकल्प बढ़ेंगे.

    आईआरडीए ने कहा कि जीवन बीमा कंपनियों से उम्मीद है कि उनके पास बोर्ड से मंजूर किया हुआ प्रोडक्ट मैनेजमेंट और प्राइसिंग पॉलिसी हो. बोर्ड को एक प्रोडक्ट मैनेजमेंट कमेटी बनाना होगा, जिसमें बीमा कंपनी के एक्चुअरी, चीफ रिस्क ऑफिसर, चीफ मार्केटिंग/डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और चीफ कंप्लॉयस ऑफिसर सदस्य के रूप में होंगे. इस कमेटी में बीमा कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट के अन्य सदस्यों को भी शामिल करने का विकल्प होगा. यह कमेटी प्रोडक्ट्स/राइडर्स को रिव्यू करेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका में महंगाई ने तोड़ा 40 सालों का रिकॉर्ड, खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि
    Next Article पुलिस भी सबक ले और उपद्रवियों को भी सबक सिखाए

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.