Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईएसआई ने करीब 40 घंटे तक अभिनंदन को किया था टॉर्चर
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आईएसआई ने करीब 40 घंटे तक अभिनंदन को किया था टॉर्चर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: इंडियन एयर फोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान जब पाकिस्तान की कस्टडी में थे तो चंद घंटों में ही उन्हें इस्लामाबाद से रावलपिंडी ले जाया गया था. वह करीब 4 घंटे ही पाकिस्तान आर्मी की कस्टडी में थे और करीब 40 घंटे पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उनसे पूछताछ की, टॉर्चर किया और भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च ऐंड ऐनालिसिस विंग) को लेकर कई कॉमेंट भी किए. डिफेंस मिनिस्ट्री के सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान के लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का विमान जब पाकिस्तान में गिरा तो पहले अभिनंदन इस्लामाबाद में पाकिस्तान आर्मी की कस्टडी में थे. लेकिन यहां करीब वह 4 घंटे ही थे और उसके बाद उन्हें आईएसआई के लोग इस्लामाबाद से रावलपिंडी ले गए, जहां आईएसआई की इन्वेस्टिगेशन सेल ने उन्हें करीब 40 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम में रखा. वहां उन्हें टॉर्चर किया गया और जानकारी निकालने की कोशिश की गई. इस दौरान लगातार उनकी आंखों में पट्टी बांधकर रखी गई थी और वह कुछ भी नहीं देख पा रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, अभिनंदन ने इंडियन एयर फोर्स के अधिकारियों को बताया कि उन्हें बस यह समझ आ रहा था कि उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा है और वह जगह देख नहीं पा रहे थे क्योंकि आंखों में पट्टी बांधी गई थी. सूत्रों ने बताया कि अभिनंदन के मुताबिक, वह जितने वक्त पाकिस्तान आर्मी की कस्टडी में थे, तब उनके साथ कमोबेश सही तरीके से बर्ताव किया गया, लेकिन आईएसआई ने उनसे जानकारी निकलवाने के लिए उन्हें हर तरीके से टॉर्चर किया. जब अभिनंदन पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में गिरे तब उन्हें पकड़ने के लिए राइफल की बट से उनके माथे पर मारा गया और आंख के ऊपर जो कट का निशान है, यह उस वजह से आया. लेकिन दायीं आंख के चारों तरफ जो गहरा काला निशान है और आंख में चोट है वह आईएसआई के टॉर्चर का नतीजा है. अभिनंदन ने यह भी बताया कि उनसे पूछताछ के दौरान यह भी कहा गया कि वह भले ही अपने बारे में कुछ जानकारी नहीं दे रहे हों, लेकिन इंडियन मीडिया के जरिए उन्हें उनके परिवार से लेकर उनके पिता के रिटायर्ड एयर फोर्स ऑफिसर होने और उनके घर के पते तक सारी जानकारी मिल गई है.

    पाकिस्तान ने अभिनंदन का जो चाय वाला विडियो रिलीज किया उस बारे में अभिनंदन ने बताया कि वह विडियो सही है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘द टी इज फनटैस्टिक (चाय बेहद बढ़िया है).’ हालांकि अभिनंदन ने दूसरे विडियो को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि वह फर्जी विडियो है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलवामा में मुठभेड़, मार गिराये गये 3 आतंकी, एक जवान शहीद, दो जवान घायल
    Next Article NSE ने जेट एयरवेज, IL&FS समेत 250 कंपनियों पर लगाया जुर्माना

    Related Posts

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    October 6, 2026

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    October 6, 2026

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एनसीईआरटी : शुरू किया 40 हफ्ते का ऑनलाइन साइंस टीचिंग डिप्लोमा, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

    नोबेल पुरस्कार की घोषणा :3 लोगों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान

    मैहर ने रचा इतिहास : एक साथ 3430 छात्रों ने किया कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    प्लेन से यात्रा में होगी जेब ढीली, इंडिगो की उड़ानों पर बढ़ा फ्यूल चार्ज, जानिए अब कितना महंगा होगा टिकट

    ब्रिटिश एयरवेज विमान 9 मिनट में 28 हजार फीट नीचे गिरा, डंप किया 30 टन फ्यूल, बाल-बाल बचीं सैकड़ों जानें

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी, 2 केंद्रीय मंत्रियों के टिकट काटे

    चुनाव आयोग तक विपक्ष का मार्च, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

    विरासत और पर्यटन के रंग में सजेगा जमशेदपुर साहित्य महोत्सव 2.0

    छोटे सरकार की बगावत: मोकामा में किसका खेल, किसका हिसाब?

    जातीय बिसात पर भाजपा का 2027 वाला दांव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.