Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राफेल नडाल फ्रेंच ओपन के सबसे उम्रदराज चैंपियन बने, जीता 22वां खिताब
    Breaking News Headlines खेल

    राफेल नडाल फ्रेंच ओपन के सबसे उम्रदराज चैंपियन बने, जीता 22वां खिताब

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राफेल नडाल ने लाल बजरी पर नया रिकॉर्ड कायम किया. वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने. कैस्पर रुड ने दूसरे सेट में 3-1 की बढ़त बनायी थी लेकिन नडाल के अनुभव के आगे उनकी एक ना चली. नडाल ने इसके बाद लगातार सेट जीतकर मैच अपने नाम कर लिया. स्पेन के इस खिलाड़ी ने 2005 में 19 साल के उम्र में पहली बार यहां खिताब जीता था और इस टूर्नामेंट में तभी से उनका दबदबा कायम है. राफेल सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में भी उन्होंने दिग्गज रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच पर दो खिताब की बढ़त बना ली है. फेडरर चोटिल होने के कारण पिछले काफी समय से खेल से दूर हैं तो वहीं जोकोविच कोविड-19 टीकाकरण विवाद के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नहीं खेल सके थे.नडाल ने हाल के दिनों में बार-बार कहा है कि उनकी उम्र और पैर के पुराने दर्द को देखते हुए यह सुनिश्चित नहीं है कि कौन सा मैच उनका आखिरी होगा. ‘कोर्ट फिलिप चैट्रियर’ में उनकी लय को देखकर हालांकि ऐसा नहीं लगा. नडाल के पास टेनिस इतिहास में अमर होने का मौका है. इसके लिए उन्हें तीन और ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने होंगे. टेनिस में राफेल नडाल से ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब सिर्फ मार्गरेट कोर्ट (24) और सेरेना विलियम्स (23) ने जीते हैं. सेरेना विलियम्स भी हाल के दिनों में चोटों से परेशान रही हैं. उनके पास भी कुछ साल पहले मार्गरेट कोर्ट का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका था. नडाल के पास इस साल विंबलडन और अमेरिकी ओपन भी जीतने का मौका है. विंबलडन इसी महीने 27 जून से शुरू होगा. यहां एक बार फिर नडाल को नोवाक जोकोविच से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article कामाख्या एक्सप्रेस के गार्ड को छोड़कर छूटी, सड़क मार्ग से पीछा कर अगले स्टेशन पर पकड़ी ट्रेन

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.