Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय होम्योपैथी के जनक थे बाबू राजेंद्र लाल दत्ता :होम्योपैथ रहमतुल्लाह रहमत
    Breaking News झारखंड

    भारतीय होम्योपैथी के जनक थे बाबू राजेंद्र लाल दत्ता :होम्योपैथ रहमतुल्लाह रहमत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *भारतीय होम्योपैथी के जनक थे बाबू राजेंद्र लाल दत्ता :- होम्योपैथ रहमतुल्लाह रहमत*

    द हैनिमेनियन होम्योपैथिक रिसर्च सेंटर जामताड़ा द्वारा भारतीय होम्योपैथी के जनक बाबू राजेंद्र लाल दत्ता जी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सेंटर के रिसर्च प्रमुख होम्योपैथ रहमतुल्लाह रहमत ने कहा कि बाबू राजेंद्र लाल दत्ता जी पहले एलोपैथिक डॉक्टर थे बाद में उन्होंने एलोपैथी को अलविदा कहते हुए होम्योपैथी की तरफ रुख किया और 1864 ईस्वी में कोलकाता में एक चैरिटेबल होम्योपैथिक डिस्पेंसरी खोली ।
    उन्होंने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से ईश्वर चंद्र विद्यासागर, राजा सर राधाकांत देव ,श्री रामकृष्ण परमहंस जैसी महान हस्तियों का इलाज किया।
    उन्होंने कहा कि 1850 के दशक में पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर माइग्रेन से खूब पीड़ित थे । बाबू राजेंद्र लाल दत्ता से इलाज करवाने के बाद जब विद्यासागर जी अच्छे हो गए तो उन्होंने अपने छोटे भाई ईशान चंद्र को होम्योपैथी का अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया । दोनों भाइयों ने मिलकर अपने पैतृक गांव वीरसिंह के लोगों का इलाज करना शुरू किया जो अब बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में है ।
    बाद में विद्यासागर जी 1873 से लेकर 1891 तक करमाटांड़ में चिकित्सकीय सेवा प्रदान करते रहे और उनके भाई ईशान चंद्र जी 1903 ईस्वी तक अपने गांव में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से सेवा करते रहे। दोनों भाइयों का लगाव बाबू राजेंद्र लाल दत्ता से बराबर बना रहा ।
    ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने बाबू राजेंद्र दाल दत्ता जी के बारे में अपने भतीजे परेशनाथ बंदोपाध्याय को बताया और उन्हें होम्योपैथिक शिक्षा प्राप्त करने की सलाह दी ।
    महर्षि परेश नाथ बनर्जी ने 1910 ईस्वी में विद्यासागर कॉलेज से बीएससी और 1912 ईस्वी में एमएससी की पढ़ाई की । उन्होंने होम्योपैथिक अध्ययन में खूब रुचि लिया और 1916 ईस्वी में मिहिजाम में होम्योपैथिक चिकित्सा शुरू की।
    होम्योपैथ रहमत ने कहा कि इस तरह भारतीय होम्योपैथी के जनक बाबू राजेंद्र लाल दत्ता जी की चिकित्सा प्रणाली कोलकाता से होकर जामताड़ा तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि बाबू राजेंद्र लाल दत्ता जी ने अनेक एलोपैथिक डॉक्टर को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति से अवगत कराया और उनका रूपांतरण होम्योपैथिक चिकित्सा की ओर किया । डॉ महेंद्र लाल सरकार को कौन नहीं जानता है, जो एलोपैथी के एक मशहूर डॉक्टर थे ।उनका रूपांतरण होम्योपैथी चिकित्सा की ओर करने का श्रेय बाबू राजेंद्र लाल दत्ता जी को ही है ।
    उन्होंने कहा कि हमें चाहिए कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को आम करें ताकि गरीब, असहाय, बेबस लोगों का कम खर्च में इलाज हो सके । यही बाबू राजेंद्र लाल दत्ता जी का अंतिम संदेश भी है । उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति एवम् इनके पायनियर्स के विचार को आम करना तथा द हैनिमैनियन होम्योपैथिक रिसर्च सेंटर के माध्यम से रिसर्च स्कॉलर्स, स्टूडेंट्स एवं अन्य होम्योपैथिक संस्थान को मदद पहुंचाना है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंत्री बन्ना गुप्ता ने जिला परिषद डॉ पारितोष एवं बारीनगर के पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया
    Next Article खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार पीडीएस दुकान में अब आंख का स्कैन कर लाभुकों को राशन दिया जाएगा

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.