Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगले 24 घंटों के दौरान देश के अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, केरल के लिए अलर्ट जारी
    Breaking News Headlines

    अगले 24 घंटों के दौरान देश के अनेक राज्यों में बारिश की संभावना, केरल के लिए अलर्ट जारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केरल में तीन दिन पहले पहुंचने वाला मानसून के देश के बाकी राज्यों में भी समय से पहले पहुंचने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिमी मानसून केरल के बाकी इलाकों के साथ-साथ कर्नाटक और महाराष्ट्र की ओर बढ़ेगा. कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.

    मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं 30 मई को तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
    मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और लक्षद्वीप क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बिहार, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक और पश्चिमी हिमालय की तलहटी में हल्की से मध्यम बारिश संभव है.

    मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण में तैयार हो रहे सिस्टम ने पहले ही संकेत दे दिया है कि मानसून की आमद जल्द हो सकती है. इस बार मानसून केरल में 3 दिन पहले पहुंच गया है, यानी कि वक्त से पहले देश के अन्य राज्यों में भी पहुंचेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार यूपी में 20 जून के आसपास मानसून दस्तक देगा.

    बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, पूर्वोत्तर राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है. बिहार में मानसून के आगमन का समय 13 से 15 जून के बीच निर्धारित है.
    वहीं मध्य प्रदेश में प्री-मानसून वेदर सिस्टम एक्टिव है. जबलपुर, ग्वालियर-चंबल, रीवा, सागर, शहडोल संभाग में हल्की बारिश दर्ज की गई है. मालवा-निमाड़ में भी जून के पहले हफ्ते में प्री-मानसून एक्टिव होगा और बारिश होगी. साथ ही 15 जून के बाद इंदौर-जबलपुर के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में पहुंचने की उम्मीद है. 20 जून तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस वर्ष चारधाम यात्रा के लिए रिकॉर्ड 12.83 लाख तीर्थयात्री पहुंचे उत्तराखंड, अब तक 106 की मौत
    Next Article कोरोना से पेरेन्ट्स को खोने वाले बच्चों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.