Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर प्रखंड के कार्डधारीयों ने नए नियम का किया विरोध
    Breaking News झारखंड

    नारायणपुर प्रखंड के कार्डधारीयों ने नए नियम का किया विरोध

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर प्रखंड के कार्डधारीयों ने नए नियम का किया विरोध

    नारायणपुर /जामताड़ा: नारायणपुर प्रखंड के पीडीएस दुकान सबनपुर से राशन उठाव करने मेें रविवार को बारी-बारी से 6 बार फिंगर यथवा अंगुठे का निशान लगाने पर राशन कार्डधारियों ने नये सिस्टम का विरोध किये।मौके पर सोनाराम महतो, लीखोनी किस्कू, आनंद रजवार, लखनलाल कोल, गुडिया देवी, फूंचा हेम्ब्रम, सर्जन मुर्मू, लक्ष्मी कोल, प्रभु टूड्डू, सुकचन टुड्डू सहित कई राशन कार्डधारियों ने बताया कि इस नये सिस्टम के कारण हमलोगों को राशन उठाव करने मेें खासा परेशानियों का सामना करना पड रहा है।जिसको लेकर हमलोग नये सिस्टम का विरोध कर रहे हैं। इस सिस्टम के कारण हमलोगों को राशन उठाव करने मेें दिन भर लग जाता है।जिससे हमलोगों का घरेलू काम-काज सब छुट जाता है।राशन कार्डधारियों ने बताये कि खेती का समय नजदीक आ गया है।जिसको देखते हुए सरकार और विभाग इस दिशा में ध्यान देकर पहले की तरह एक बार फिंगर अथवा अंगूठा लगवा कर अनाज वितरण करवाने का काम करे अन्यथा हमलोग इस नये सिस्टम का विरोध करना जारी रखते हुए अनाज उठाव करना बंद कर देगें।बतादें कि खाद्य आपूर्ति विभाग झारखंड सरकार के निर्देश पर अब राशन कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण करने हेतू जन वितरण प्रणाली के दुकानदार नये सिस्टम के तहत एक महीने में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं NFS के तहत दिये जाने वाले रेगुलर अनाज के लिए कुल मिलाकर 6 बार फिंगर अथवा अंगुठे का निशान लिया जा रहा है।जिससे राशन कार्डधारियों को फिंगर यथवा अंगूठा का निशान देकर राशन उठाव करना काफी मंहगा पड़ने लगा है।खासकर जब विभाग के द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकान में लगाये गए 2G के ई-पोश मशीन में जब नेटवर्क प्रॉब्लम रहता है।तो राशन कार्डधारियों को एक महीने का अनाज उठाव करने मेें घंटों धुप मेें खड़ा रह कर पसीने छुटने लगता है।जिसके कारण बारी-बारी से ई-पोश मशीन मेें फिंगर यथवा अंगूठा लगाना राशन कार्डधारियों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है।खास कर जब इस 4G-5G के जमाने में विभाग द्वारा लगाये गए 2G ई-पोश मशीन मेें नेटवर्क प्रॉब्लम के कारण एक बार फिंगर यथवा अंगूठा लगाने के लिए कई बार ट्रायल देने पर कहीं जाकर एक बार फिंगर यथवा अंगूठा भेरीफाइड होता है।तब जाकर कहीं इस सिस्टम के तहत राशन कार्डधारियों के बीच राशन का वितरण किया जाता है।जिससे अक्सर राशन कार्डधारियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

    फोटो :- पीडीएस दुकान सबनपुर मेें राशन उठाव करने पहुंचे राशन कार्डधारियों ने नये सिस्टम का विरोध करते

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनारायणपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया वट सावित्री पूजा
    Next Article माबीगो कुमरूम बस्ती में स्थित प्रीति तिर्की के राशन दुकान में लाभुकों को नहीं दिया जा रहा राशन

    Related Posts

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.