Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के सतना में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर युवकों ने बरसाए डंडे, छह आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    एमपी के सतना में पंडित नेहरू की प्रतिमा पर युवकों ने बरसाए डंडे, छह आरोपी गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सतना. मध्य प्रदेश के सतना में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को तोडऩे की कोशिश व प्रतिमा पर डंडे बरसाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ.

    इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदर्शन करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. जिसके पश्चात पुलिस सक्रिय हुई और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    पुलिस ने बताया कि यह वीडियो धवारी चौराहा स्थित प्रतिमा का है. घटना मंगलवार की है, जिसमें कुछ युवक प्रतिमा को तोडऩे की कोशिश करने के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारा लगाते दिखे.
    बुधवार को इस मामले को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला. इधर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा कि सतना में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया है. यह घटना बेहद निंदनीय है. एसपी सतना आशुतोष गुप्ता ने बताया कि वीडियो में दिखे छह लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

    गिरफ्तार किए गए लोगों में कृष्णकांत (22) पुत्र गणेश गौतम निवासी ग्राम सोनौरा थाना अमरपाटन, शुभम (18) पुत्र विजय कुमार शुक्ला निवासी धवारी, सुभाष (22) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी धवारी, विवेक (18) पुत्र दिलीप सिंह निवासी पतौरा थाना नागौद, विशन (25) पुत्र शंभू लाल मांझी निवासी प्रेम नगर और प्रभात (19) पुत्र वेदनारायण बागरी निवासी नागौद (सभी जिला सतना निवासी) शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेड कार्पेट पर लड़खड़ाती हुई नजर आईं दीपिका पादुकोण
    Next Article इमरान खान का आजादी मार्च: समर्थकों ने मेट्रो स्टेशन में लगाई आग

    Related Posts

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    विश्व संगीत दिवस पर जमशेदपुर म्यूजिकल सर्कल की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    डकैती कांड के फरार चल रहे आरोपी को कांड्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पार्षद धनंजय गुप्ता ने बागानपाड़ा में किया ट्रांसफार्मर उद्घाटन

    बड़बिल मुख्य मार्ग पर यात्री शेड के लिए खुदे गड्ढे दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.