Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सपा के सहयोग से जायेंगे राज्यसभा
    Breaking News Headlines राजनीति

    पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सपा के सहयोग से जायेंगे राज्यसभा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस में लंबे समय से बागी सुर बुलंद करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। समाजवादी पार्टी से समर्थन से राज्यसभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने इसका खुलासा किया। पत्रकारों से बातचीत में कपिल सिब्बल ने खुलासा किया कि वह कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि 16 मई को ही कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया था।

    कपिल सिब्बल ने कांग्रेस से इस्तीफे का खुलासा करते हुए कहा, ”हम विपक्ष में रहकर एक गठबंधन बनाना चाहते हैं ताकि मोदी सरकार का विरोध करें। हम चाहते हैं कि 2024 में ऐसा माहौल बने हिन्दुस्तान में कि मोदी सरकार की जो खामियां हैं वह जनता तक पहुंचाई जाएं। मैं खुद इसका प्रयास करूंगा।” सिब्बल ने यह भी कहा कि उन्हें सभी दलों ने समर्थन दिया है। बता दें कि हाल में कपिल सिब्‍बल ने बतौर सु्प्रीम कोर्ट अधिवक्‍ता आजम खान की जमानत कराई है। हालांकि आज जब मीडिया ने उनसे आजम खान और अखिलेश यादव की अब तक मुलाकात न होने पाने के बारे में पूछा तो उन्‍होंने यह कहते हुए यह सवाल टाल दिया कि आप इस बारे में हमसे क्‍यों पूछ रहे हैं।
    कपिल सिब्‍बल के नामांकन के बाद सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत जल्‍द सभी उम्‍मीदवार अपना नामांकन कर देंगे। आज कपिल सिब्‍बल जी ने किया है। वह देश के वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता हैं। देश के जाने -माने केसों को उन्‍होंने लड़ा है। वो लोस में रहे हों, रास में रहे हों उन्‍होंने बहुत अच्‍छे ढंग से अपनी बात रखी है। पॉलिटिकल कॅरियर भी है उनके पास। हमें पूरी उम्‍मीद है कि आज जब देश के सामने बड़े-बड़े सवाल हैं जैसे महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी सबसे ज्‍यादा है। कानून व्‍यवस्‍था ध्‍वस्‍त है। चीन लगातार हमारी सीमाओं के अंदर आ रहा है। इन तमाम बड़े-बड़े सवालों पर कपिल सिब्‍बल जी सपा और अपनी बात रखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका: स्कूल में युवक ने चलाई गोलियां, 18 मासूमों सहित 21 लोगों को उतारा मौत के घाट
    Next Article सेना को मिली बड़ी कामयाबी, तीन पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.