Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिन्दी मूवी बनाने वालों में उनसे काम करवाने की कूवत नहीं, मैं सिर्फ तेलुगू में फिल्में बनाऊंगा: महेश बाबू
    Headlines सिनेमा

    हिन्दी मूवी बनाने वालों में उनसे काम करवाने की कूवत नहीं, मैं सिर्फ तेलुगू में फिल्में बनाऊंगा: महेश बाबू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हैदराबाद. तेलुगू फिल्मों के सुपर स्टार, प्रोडक्न कंपनी के मालिक महेश बाबू की निर्माता के तौर पर अभिनेता अदिवि शेष की हिंदी और तेलुगू में बनी पहली फिल्म मेजर के हैदराबाद में हुए ट्रेलर लॉन्च के मौके पर स्पष्ट कहा कि वे सिर्फ तेलुगू में ही फिल्म बनाएंगे, वहीं यह भी कहा कि हिन्दी फिल्म वालों में इतनी कूवत नहीं है कि वे उनसे (महेश बाबू) काम करवा सकें.

    महेश बाबू का हैदराबाद में उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म मेजर का ट्रेलर लॉन्च उनके ही मल्टीप्लेक्स में हुआ. हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, मुंबई और दिल्ली व अन्य शहरों से पत्रकारों को इस मौके पर बुलाया गया. अदिवि शेष ने फिल्म में शहीद संदीप उन्नीकृष्णन का रोल निभाने से लेकर इस फिल्म को बनाने के लिए संदीप के माता-पिता की अनुमति लेने तक के किस्से सुनाए. साई मांजरेकर ने इसे अपने लिए अहम मौका बताया. फिल्म के निर्माता निर्देशक ने भी फिल्म की खूब बड़ाई की. लेकिन, इस शाम की असल रौनक रहे महेश बाबू.
    महेश बाबू ने हिन्दी में बात नहीं की, अंग्रेजी, तेलुगू में ही बोलते रहे
    महेश बाबू ने पहले स्थानीय पत्रकारों से थिएटर में बात की. फिर मुंबई, दिल्ली से आए हिंदी पत्रकारों के लिए अलग से सवाल जवाब का सत्र रखा गया, लेकिन उनके फैंस वहां भी घुस आए और लगातार शोर मचाते रहे. हैरत की बात ये रही कि हिंदी पत्रकारों के लिए अलग से रखी गई इस प्रेस कांफ्रेंस में भी महेश बाबू हिंदी का एक शब्द नहीं बोले. उनसे हिंदी सिनेमा को लेकर उनसे बार बार सवाल हुए. वह सलमान खान को अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर का मित्र बताते रहे और कहा कि उन्होंने सलमान को मेजर का हिंदी ट्रेलर रिलीज करने के लिए तैयार किया. बाद में इसमें अदिवि शेष का नाम भी जुड़ा.

    तेलुगु सिनेमा में किसी भी कलाकार पर पाबंदी नहीं

    महेश बाबू को लेकर हाल ही में खबरें ये उड़ीं कि उन्होंने एस एस राजामौली के साथ प्रस्तावित अपनी अगली फिल्म में किसी हिंदी फिल्म की हीरोइन को लेने से मना कर दिया है. इस बारे में सवाल होने पर वह कहते हैं, ‘किसी के लिए भी तेलुगू सिनेमा में रोक नहीं है. जिसको आना है वह आए और काम करे. हमारे दरवाजे सबके लिए खुले हैं. लेकिन वह हिंदी फिल्म नहीं करेंगे, ये उनका पक्का फैसला है. महेश बाबू कहते है, मैं सिर्फ तेलुगू सिनेमा करूंगा. हिंदी में इसे डब करके रिलीज कर लो. मैं पिछले 10 साल से कहता आ रहा हूं कि तेलुगू सिनेमा को पूरे देश में रिलीज किया जाना चाहिए. और, मेरी बात अब सच साबित हो रही है. लोगों ने बता दिया कि वह तेलुगू सिनेमा को पूरे देश में पसंद करते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम, लखनऊ को 62 रन से हाराया
    Next Article छोटे बच्चों की मांओं के लिए खुशखबरी: ट्रेन में अब मिलेगा बेबी बर्थ, इस ट्रेन में शुरू हुई

    Related Posts

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    August 7, 2026

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    August 7, 2026

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद विद्युत वरण महतो ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदानों को पूर्ण क्षमता से चलाने की मांग की

    झारखंड: भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.