Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छत्तीसगढ़ सरकार बना रही है सुशासन तिहार मुड़ापार में पानी के लिए हाहाकार
    Breaking News Uncategorized राजनीति राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ सरकार बना रही है सुशासन तिहार मुड़ापार में पानी के लिए हाहाकार

    Aman KumarBy Aman KumarMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ सरकार बना रही है सुशासन तिहार मुड़ापार में पानी के लिए हाहाकार

    राष्ट्र संवाद(छःग)कमाल अहमद

    खदान नजदीक होने के कारण जल संकट
    गांव की आबादी 3000 से ज्यादा

    कोरबा:- छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय सरकार एक तरफ सुशासन तिहार बना रही है लेकिन दूसरी तरफ कोरबा जिले के अंतर्गत पाली विकासखंड का 3000 से भी अधिक आबादी वाला गांव मुड़ापार इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रहा है। इस गर्मी के मौसम में यहां पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। इस क्षेत्र में खदान होने की वजह से जल स्रोत काफी नीचे जा चुका है जिसके कारण लोगों को पानी पाना काफी मुश्किल हो गया है।
    ग्राम पंचायत मुड़ापार यहां घनी आबादी है जहां पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि 300 से 400 फीट तक बोरवेल खुदवाने के बाद भी पानी नहीं निकलता। और जिन हैंडपंपों से पानी आता भी है, वहां से जंग मिला हुआ गंदा पानी निकलता है, जो पीने लायक नहीं है। इस समस्या को लेकर इलाके में रहने वाले कुछ लोगों से बातचीत की जिस पर उन्होंने बताया कि हम रोज सुबह से लाइन में लगते हैं, फिर भी जरूरत जितना पानी नहीं मिलता,कई बार शिकायत की गई कोई सुनवाई नहीं हुई। कई ग्रामीण पानी के लिए नदी-नालों और तालाबों पर आश्रित हैं। महिलाएं और बच्चे कई किलोमीटर दूर जाकर पानी लाने को लाचार हैं। यह दृश्य साफ दिखाता है कि मुड़ापार में हालात कितने खराब हैं। गांव के सरपंच ने बताया कि हमने कई बार अधिकारियों को बताया है, कुछ लोगों ने निजी बोर खुदवाए हैं लेकिन हर किसी के बस की बात नहीं है। गर्मी में हालत और बिगड़ जाती है।

    छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में प्रशासन के द्वारा जल संकट के निवारण को लेकर अपनी ओर से पहल की गई है और एक अभियान शुरू किया गया है जिसका नाम दिया गया है आवा पानी झोंकी। इसके अंतर्गत लोगों को इस बात के लिए तैयार किया जा रहा है की बारिश के मौसम में वे अलग-अलग स्तर पर अधिकतम बारिश के पानी का संरक्षण करेंगे।

    छत्तीसगढ़ सरकार बना रही है सुशासन तिहार मुड़ापार में पानी के लिए हाहाकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज में आयोजित किया गया गुरू सम्मान समारोह
    Next Article नेत्र जांच शिविर में सौ से अधिक लोगों की जांच

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.